नकली बीज कारोबार में रिश्वतखोरी का नेटवर्क क्रेक, राज्य बीज निगम का डायरेक्टर और भांजा गिरफ्तार, एसीबी ने 2.44 करोड़ रुपये बरामद किये
पांच अन्य हिरासत में, हर छापेमारी में कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा के साथ होता था जुगलकिशोर
जयपुर, 7 जून (मुखपत्र)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को खाद्य सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामले से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के राइट हैंड माने जाने वाले, राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगलकिशोर बिश्नोई और उसके भांजे स्वतंत्र ज्याणी को 2 करोड़ 44 लाख रुपये की संदिग्ध राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने प्रदेश के कृषकों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने की मंशा के अनुरुप कार्य करते हुए रविवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
एसीबी के अनुसार, यह प्रकरण खाद्य सुरक्षा से सीधा जुड़ा होने के कारण, राज्य सरकार द्वारा खराब बीज के गोदाम आदि पर विगत दिवसों में छापे आदि की कार्यवाही की गई, गोदाम को सील आदि किया गया, ऐसे खराब बीजों की बिक्री पर लोग रोक लगाई गई एवं खराब बीजों की प्रयोगशाला में परीक्षण आदि की कार्यवाही की गई। इसी क्रम में किरण कपाडिय़ा की कंपनी गजराज ब्रांड के मूंगफली के बीजों के संदर्भ में भी उपरोक्तकार्रवाई की गई थी। इनके गोदाम को सील कर इनके बीजों की बिक्री पर रोक लगाई गई एवं एकत्र नमूनों के परीक्षण आदि की कार्यवाही की गई।
किरण कपाडिय़ा से उनके गोदाम के बीज वापस गुजरात ले जाने एवं इस मामले को दबाने की व्यवस्था में लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए जुगल किशोर बिश्नोई, डायरेक्टर राजस्थान राज्य बीज निगम द्वारा प्राप्त किए एवं लगभग 60 लाख रुपए गणपत द्वारा प्राप्त किये गए।
एसीबी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रविवार सुबह जुगल किशोर द्वारा अपने भांजे स्वतंत्र बिश्नोई के माध्यम से इस राशि में से 90 लाख रुपए गंगानगर भिजवाये जा रहे हैं। इस सूचना पर एसीबी टीम द्वारा संबंधित बस को लूणकरणसर में रुकवा कर तलाशी लेने पर 85 लाख रुपये स्वतंत्र बिश्नोई से बरामद कर उसे लूणकरणसर में गिरफ्तार किया गया।
एसीबी द्वारा किसानों को वितरित किए जाने वाले बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा बीज वितरण व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के संबंध में कार्रवाई करते हुए राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगलकिशोर बिश्नोई, गजराज ब्रांड मूंगफली बीज के निर्माता/प्रोपराइटर किरण कापडिय़ा, गणपत बिश्नोई, सुनील सेतिया तथा सतपाल को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। स्वतंत्र बिश्नोई को लूणकरणसर में नकद राशि सहित गिरफ्तार किया गया।
एसीबी की टीम द्वारा जुगल किशोर के घर से सर्च के दौरान 1 करोड़59 लाख रुपये की राशि बरामद की गयी। इस प्रकार, रविवार को दो जगहों से कुल 2 करोड़ 44 लाख रुपये की राशि बरामद की गयी।
प्रारंभिक अनुसंधान में यह तथ्य सामने आए हैं कि 27 मई 2026 को किरण कापडिय़ा के मूंगफली बीज गोदाम पर की गई कार्रवाई के दौरान बीजों के नमूने एकत्रित किए गए थे तथा गजराज ब्राण्ड के बीजों के विक्रय पर रोक लगाई गई थी। अनुसंधान के दौरान यह संज्ञान में आया कि उक्तकार्रवाई को प्रभावित करने, प्रकरण को दबाने तथा गोदाम में रखे नकली बीजों को वापस गुजरात ले जाने की अनुमति दिलाने एवं मदद करने की एवज में बड़ी मात्रा में रिश्वत राशि का लेन-देन किया गया।
इस कंपनी के संबंधित व्यक्तियों ने उनके विरुद्ध की गई कार्यवाही के संबंध में विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी एवं प्राइवेट व्यक्तियों से संपर्क कर अनुचित लाभ लिया जाना, जैसे प्रयोगशाला में सैंपल पास करवाना, बीजों की बिक्री पुन प्रारंभ करवाना आदि प्राप्त किए जाने का प्रयास किया जाना जानकारी में आया है।
उक्तप्रकरण में अग्रिम अनुसंधान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय में पद स्थापित वरिष्ठ अधिकारियों एवं ब्यूरो के उप महानिरीक्षक अजमेर के पर्यवेक्षण में जारी है।
Related News
MUKHPATRA’s TOP NEWS
29 जून से 6 जुलाई तक मनाया जाएगा ‘सहकार सप्ताह’, विशिष्ट विषय पर केंद्रित होगा प्रत्येक दिन का आयोजन
सहकारी समितियां के माध्यम से ग्रामीणों को घर बैठे मिलेगी बैंकिंग सुविधा
आरसीडीएफ एवं जिला दुग्ध संघों की खाली पड़ी भूमि पर होगा सघन वृक्षारोपण
आरसीडीएफ : पारदर्शिता के लिए आवेदन से आवंटन तक, सब कार्य ऑनलाइन होंगे
एक और क्रय-विक्रय सहकारी समिति में लाखों रुपये का घोटाला, सहकारी निरीक्षक पर मुकदमा दर्ज
सहकारिता विभाग ने जारी किया संभाग स्तरीय सहकार मेलों का कलेण्डर
आरबीआई ने राजस्थान के एक और केंद्रीय सहकारी बैंक पर जुर्माना लगाया
उदयपुर पीएलडीबी में कांग्रेस समर्थित बोर्ड निर्वाचित, मथुरेश नागदा पुन: अध्यक्ष चुने गए
इफको-कृभकों को सहकारी विभाग के निर्देश, सहकारी समितियों के माध्यम से ही करें उर्वरकों की आपूर्ति
पैक्स मैनेजर को ईआरपी पर दैनिक वाउचर इन्द्राज और ईआरपी लॉगिन की उपस्थिति के आधार पर वेतन मिलेगा
सहकारी संस्थाओं में गबन, भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के प्रकरणों में कठोर कार्रवाई की जाए : गौतम दक

