दो और वरिष्ठ सेवानिवृत्त सहकारी अधिकारियों को सहकारिता विभाग में पुनर्नियुक्ति मिली
जयपुर, 26 अक्टूबर (मुखपत्र)। राज्य सहकारिता सेवा के दो और सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों को सहकारिता विभाग में पुनर्नियुक्ति मिल गई है। ये हैं : एडिशनल रजिस्ट्रार दिनेश कुमार शर्मा और संजय पाठक। इन्हेें मिलाकर अब तक राज्य सहकारिता सेवा के चार सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुनर्नियुक्ति दी जा चुकी है।
दिनेशकुमार शर्मा और संजय पाठक, दोनों को राजस्थान सहकारी क्रय विक्रय संघ लिमिटेड (राजफैड) में नियुक्ति दी गई है और दोनों के वेतन का खर्च राजफैड ही वहन करेगा। शर्मा और पाठक की पुनर्नियुक्ति का आदेश सहकारिता विभाग की ओर से, 24 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया। दोनों से 26 अक्टूबर को ज्वाइनिंग दी।
इससे पहले राज्य सहकारिता सेवा के दो अन्य वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों – एडिशनल रजिस्ट्रार (सीनियर स्केल) इंदरसिंह गुर्जर और ज्वाइंट रजिस्ट्रार पंकज भानू सिंह की सहकारिता विभाग में पुनर्नियुक्ति की जा चुकी है। विभाग में इनकी सेवाएं सलाहकार पद भी ली गई हैं।

