राज्यसहकारिता

सहकारी विभाग का अधिकारी एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

पीथदान चारण,सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डीडवाना-कुचामन

जयपुर, 5 मई (मुखपत्र)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (एसयू) अजमेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये, सहकारिता विभाग के एक सहायक रजिस्ट्रार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी पीथदान चारण ज्वाइंट रजिस्ट्रार कैडर का अधिकारी है, लेकिन पदोन्नति के उपरांत पदस्थापन नहीं मिलने के कारण अपने, सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डीडवाना-कुचामन के पद पर कार्यरत है। एसीबी के अनुसार, परिवादी को जारी नोटिस का फैसला परिवादी के पक्ष में करने की एवज में 1 लाख रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी (एसयू) अजमेर को एक शिकायत इस आशय की प्राप्त हुई कि परिवादी को राजस्थान सहकारी सोसायटी अधिनियम 2001 (यथा संशोधित 2016) की धारा 28(3) के अन्तर्गत जारी नोटिस एवं गबन के आरोप का नोटिस दिनांक 01.04.26 व 15.04.26 का फैसला परिवादी के पक्ष में करने की एवज में 1,00,000 रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा था।

शिकायत के सत्यापन के उपरांत एसीबी अजमेर रेंज के उप महानिरीक्षक (पुलिस) नारायण टोगस के सुपरवीजन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वन्दना भाटी, एसीबी, एसयू-अजमेर के निर्देशन में एसीबी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह राठौड़ द्वारा दल-बल सहित ट्रेप कार्यवाही करते हुए पीथदान चारण सहायक रजिस्ट्रार, डीडवाना-कुचामन को 1,00,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Top News

डॉ. समित शर्मा के ‘5-एस’ सिस्टम से बढेगी सहकारी विभाग की कार्यकुशलता

जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों की समीक्षा बैठक 7 मई को

सहकारी बैंक के ऋणियों के लिए सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना लागू, 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा

पैक्स कम्प्यूटराइजेशन प्रोजेक्ट में अपेक्षित प्रगति की दरकार – डॉ. समित शर्मा

मंजूरी के बिना अवकाश का उपभोग करने पर सहकारिता रजिस्ट्रार ने लगाई रोक

इस वरिष्ठ सहकारी अधिकारी को एक और केंद्रीय सहकारी बैंक का दायित्व मिला

सहकारिता विभाग ने व्यवस्थापक कोटा से बैंकिंग सहायक पद पर भर्ती की अनुशंसा भेजी, केवल स्क्रीनिंगशुदा पैक्स मैनेजर ही पात्र होंगे

राज्य सहकारिता सेवा के अधिकारियों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी

5.50 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री के साथ राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला सम्पन्न

https://mukhpatra.in/posting-of-four-officers-of-the-state-government-service/

राष्ट्रीय सहकारी सुधार अभियान की जयपुर से हुई शुरूआत, एम-पैक्स के गठन एवं सुदृढ़ीकरण पर मंथन

सहकारी बैंकों के किसान 15 मई तक खरीफ फसली ऋण का चुकारा कर सकेंगे, अपेक्स बैंक ने जारी किया आदेश

खरीफ ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढाने को वित्त विभाग ने दी मंजूरी

सीएम-ओटीएस में रिकार्ड वसूली, लॉन्गटर्म सैक्टर को मिलेगी आर्थिक संजीवनी

सहकार में नवाचार : झुंझुनूं में राजस्थान के पहले ‘मिलेट को-ऑप कैफे’ का शुभारंभ

हैंडलिंग एंड ट्रांसपोर्टेशन कार्य में गड़बड़ी, क्रय विक्रय सहकारी समिति का संचालक मंडल भंग, प्रशासक नियुक्त

 

 

 

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!