सहकारिता

सहकारिता विभाग ने व्यवस्थापक कोटा से बैंकिंग सहायक पद पर भर्ती की अनुशंसा भेजी, केवल स्क्रीनिंगशुदा पैक्स मैनेजर ही पात्र होंगे

जयपुर, 29 अप्रेल (मुखपत्र)। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की मांग को पूरा करने की ओर बढ़ते हुए, समस्त 29 जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड (DCCB) में व्यवस्थापक कोटा से 20 प्रतिशत बैंकिंग सहायकों की भर्ती की प्रक्रिया आरभ हो गयी है।

सहकारिता विभाग (Cooperative Department) द्वारा व्यवस्थापकीय सेवानियम के अनुरूप 20 प्रतिशत कोटे से जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में बैंकिंग सहायकों की भर्ती के लिए अनुशंसा राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड को भेज दी गयी है।

रजिस्ट्रार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहकारिता विभाग द्वारा कुछ सप्ताह पूर्व ही 20 प्रतिशत कोटा से बैंकिंग सहायक के पद पर भर्ती की अनुशंसा भिजवाई जा चुकी है। अब भर्ती बोर्ड स्तर पर इस भर्ती के लिए आरक्षण का रोस्टर बनाये जाने का कार्य प्रगति पर है, जिसके लिए संबंधित बैंकों से कुछ जानकारी मांगी गयी है। इसकी पूर्ति के पश्चात, सहकारी भर्ती बोर्ड द्वारा भर्ती की विज्ञप्ति प्रकाशित कर दी जायेगी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 29 केंद्रीय सहकारी बैंक में व्यवस्थापक कोटा से बैंकिंग सहायक के 20 प्रतिशत पदों पर भर्ती की जायेगी। इससे प्रदेशभर में कुल, 263 व्यवस्थापकों को बैंकिंग सहायक बनने का अवसर मिलेगा।

रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2022 में जारी व्यवस्थापकीय सेवा नियम-2022 के प्रावधानों के अनुरूप, केवल स्क्रीनिंगशुदा पैक्स मैनेजर ही 20 प्रतिशत व्यवस्थापकीय कोटे वाली बैंकिंग सहायक की भर्ती के लिए पात्र होंगे।

बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के कर्मचारियों की भर्ती, चयन प्रक्रिया एवं सेवा नियम 2022

26.5 बैंकिंग सहायक केन्द्रीय सहकारी बैंक के पद पर चयन की प्रक्रिया

26.5.1 अर्हताएं : बैंकिंग सहायक पद पर चयन प्रक्रिया में भाग लेने हेतु व्यवस्थापक पद पर कार्यरत कार्मिक हेतु निर्धारित अर्हताएं (पात्रता) निम्नानुसार होगी :-

शैक्षणिक योग्यता : भारत के विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से किसी विषय में स्नातक अथवा सरकार से मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री।

अनुभव : जिस वर्ष चयन किया जा रहा हो, उसमें आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को आवेदक व्यवस्थापक के पास ग्राम सेवा सहकारी समिति/पैक्स/लैम्पस में स्क्रीनिंग के पश्चात समिति के मुख्य कार्यकारी के पद पर न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव प्राप्त हो।

आयु : जिस वर्ष चयन किया जा रहा हो, उसमें आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम दिनांक को आवेदक 26 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुका हो एवं 40 वर्ष से अधिक का नहीं हुआ हो।

26.5.2 रिक्तियों का निर्धारण

26.5.2.1. – किसी भी केन्द्रीय सहकारी बैंक की सक्षम स्तर से स्वीकृत बैंकिंग सहायक पदों के 20 प्रतिशत पदों पर व्यवस्थापक ग्राम सेवा सहकारी समिति से बैंकिंग सहायक के पद पर चयन किया जा सकगा।

26.5.2.2 – रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, राजस्थान, जयपुर द्वारा निर्धारित स्वीकृत पदों में पद रिक्तहोने अथवा पदों की नई स्वीकृतियां प्राप्त होने पर, रिक्त पदों का निर्धारण वर्ष में होने वाले रिक्त पदों को सम्मिलित करते हुए प्रतिवर्ष 1 अप्रैल की स्थिति में किया जाएगा। रिक्त पदों की सूचना बैंक के प्रबन्ध निदेशक द्वारा संचालक मण्डल/प्रशासक के अनुमोदन उपरान्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, राजस्थान, जयपुर को सूचित करते हुए अधिनियम की धारा 29 (बी) के तहत गठित सहकारी भर्ती बोर्ड को प्रतिवर्ष 15 अप्रैल तक भर्ती हेतु प्रेषित की जाएगी।

26.5.3 चयन की प्रक्रिया

व्यवस्थापक ग्राम सेवा सहकारी समिति/ पैक्स/ लैम्पस से बैंकिंग सहायक के रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया सहकारी भर्ती बोर्ड द्वारा सम्पादित की जावेगी।

26.6 स्कीनिंग के माध्यम से नियमितिकरण

प्राथमिक कृषि ऋणदात्री सहकारी समितियाँ / वृहत् कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समितियां के कर्मचारियों की चयन, नियुक्तिसेवा शर्ते 2008 में प्रावधित स्क्रीनिंग की प्रक्रिया को भविष्य के लिए समाप्त किया जाता है।

दिनांक 10.07.2017 से पूर्व नियुक्त पैक्स/लैम्पस में मुख्य कार्यकारी का कार्य कर रहे व्यवस्थापक/सहायक व्यवस्थापक का स्क्रीनिंग के माध्यम से नियमितिकरण रजिस्ट्रार, राहकारी संस्थायें द्वारा जारी आदेश के अध्यधीन किया जाएगा। उक्तानुसार स्क्रीनिंग की प्रक्रिया केवल एक बार ही की जा सकेगी, तत्पश्चात् पुन: स्क्रीनिंग के माध्यम से व्यवस्थापक पद पर नियमितिकरण नहीं किया जा सकेगा। स्क्रीनिंग के पश्चात् समितियों में रिक्त रहे व्यवस्थापक के पदों पर सहकारी भतीं बोर्ड द्वारा भर्ती की कार्यवाही की जावेगी।

(नोट: बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के कर्मचारियों की भर्ती, चयन प्रक्रिया एवं सेवा नियम 2022 जारी होने के बाद, वर्ष 2022 में ही एक बार स्क्रीनिंग प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है।)

Top News

राज्य सहकारिता सेवा के अधिकारियों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी

5.50 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री के साथ राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला सम्पन्न

https://mukhpatra.in/posting-of-four-officers-of-the-state-government-service/

राष्ट्रीय सहकारी सुधार अभियान की जयपुर से हुई शुरूआत, एम-पैक्स के गठन एवं सुदृढ़ीकरण पर मंथन

सहकारी बैंकों के किसान 15 मई तक खरीफ फसली ऋण का चुकारा कर सकेंगे, अपेक्स बैंक ने जारी किया आदेश

खरीफ ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढाने को वित्त विभाग ने दी मंजूरी

सीएम-ओटीएस में रिकार्ड वसूली, लॉन्गटर्म सैक्टर को मिलेगी आर्थिक संजीवनी

सहकार में नवाचार : झुंझुनूं में राजस्थान के पहले ‘मिलेट को-ऑप कैफे’ का शुभारंभ

हैंडलिंग एंड ट्रांसपोर्टेशन कार्य में गड़बड़ी, क्रय विक्रय सहकारी समिति का संचालक मंडल भंग, प्रशासक नियुक्त

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!