राज्य

इस वरिष्ठ सहकारी अधिकारी को एक और केंद्रीय सहकारी बैंक का दायित्व मिला

दिनेश शर्मा, ज्वाइंट रजिस्ट्रार

जयपुर, 29 अप्रेल (मुखपत्र)। राज्य सहकारिता सेवा के अतिरिक्त रजिस्ट्रार कैडर के सूझवान अधिकारी एवं जयपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक दिनेश शर्मा को एक और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड (DCCB) की कमान सौंपी गयी है।

राज्य सरकार की ओर से, सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव प्रहलाद सहाय नागा ने मंगलवार सायंकाल में एक आदेश जारी कर, अतिरिक्त रजिस्ट्रार दिनेश शर्मा को सीकर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया। सीकर सीसीबी एमडी भंवर सुरेंद्र सिंह कई दिन से चिकित्सीय अवकाश पर हैं। इससे पहले, भंवर सुरेंद्र की अनुपस्थिति में प्रबंध निदेशक का कार्यभार, बैंक की अधिशासी अधिकारी, उप रजिस्ट्रार ज्योति के पास था।

श्री शर्मा के आज बाद दोपहर सीकर सीसीबी एमडी का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किये जाने की संभावना है। वे भंवर सुरेंद्रसिंह के अवकाश से लौटने तक, बैंक को कमांड करेंगे।

तीन अफसरों के पास दो-दो बैंक

अतिरिक्त रजिस्ट्रार दिनेश शर्मा सहित राज्य सहकारिता सेवा के तीन अधिकारियों के पास दो-दो जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों की जिम्मेदारी हो गयी है। शेष दो में, एडिशनल रजिस्ट्रार संजय गर्ग (एमडी, गंगानगर सीसीबी + एडिशनल चार्ज एमडी, हनुमानगढ़ सीसीबी) और ज्वाइंट रजिस्ट्रार अनलि बिश्नोई (एमडी, जोधपुर सीसीबी + एडिशनल चार्ज एमडी, बाड़मेर सीसीबी) शामिल हैं।

Top News

सहकारिता विभाग ने व्यवस्थापक कोटा से बैंकिंग सहायक पद पर भर्ती की अनुशंसा भेजी, केवल स्क्रीनिंगशुदा पैक्स मैनेजर ही पात्र होंगे

राज्य सहकारिता सेवा के अधिकारियों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी

5.50 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री के साथ राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला सम्पन्न

https://mukhpatra.in/posting-of-four-officers-of-the-state-government-service/

राष्ट्रीय सहकारी सुधार अभियान की जयपुर से हुई शुरूआत, एम-पैक्स के गठन एवं सुदृढ़ीकरण पर मंथन

सहकारी बैंकों के किसान 15 मई तक खरीफ फसली ऋण का चुकारा कर सकेंगे, अपेक्स बैंक ने जारी किया आदेश

खरीफ ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढाने को वित्त विभाग ने दी मंजूरी

सीएम-ओटीएस में रिकार्ड वसूली, लॉन्गटर्म सैक्टर को मिलेगी आर्थिक संजीवनी

सहकार में नवाचार : झुंझुनूं में राजस्थान के पहले ‘मिलेट को-ऑप कैफे’ का शुभारंभ

हैंडलिंग एंड ट्रांसपोर्टेशन कार्य में गड़बड़ी, क्रय विक्रय सहकारी समिति का संचालक मंडल भंग, प्रशासक नियुक्त

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!