Uncategorized

कॉनफैड का 9 दिवसीय सहकार दीपोत्सव मेला 30 अक्टूबर से

– कोक ब्रांड ग्रीन पटाखे, एमएमटीसी के सोना-चांदी के सिक्के, ड्राई फ्रूट्स, गिफ्ट पैक और अन्य त्यौहारी सामान मिलेगा

AI Image

जयपुर, 28 अक्टूबर (मुखपत्र)। राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (कॉनफैड) द्वारा देश के सबसे बड़े महापर्व दीपावली के उपलक्ष्य में उपहार सहकार दीपोत्सव मेला-2026 का आयोजन किया जा रहा है। कॉनफैड के राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला की भांति, दीपोत्सव मेला का भी जयपुरवासियासें को बेसब्री से इंतजार रहता है।

उपभोक्ता संघ के प्रबंध निदेशक राजेंद्र सिंह ने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी, जयपुरवासियों की त्यौहारी आवश्यकता की पूर्ति के लिए नौ दिवसीय उपहार सहकार दीपोत्सव मेला आयोजित किया जायेगा। भवानी सिंह रोड स्थित नवजीवन सहकारी बाजार में 30 अक्टूबर से 7 नवम्बर 2026 तक दीपावली मेला आयोजित किया जाएगा। शासन सचिव (सहकारिता) डॉ. समित शर्मा, 30 अक्टूबर सायंकाल में मेले का शुभारम्भ करेंगे।

शिवाकाशी के कोक ब्रांड ग्रीन पटाखों और एमएमटीसी के सोना-चांदी के शुद्ध सिक्कों के लिए विख्यात सहकार दीपोत्सव मेला का जयपुरवासी शिद्दते से इंतजार करते हैं। कॉनफैड की ओर से इस बार भी कोक ब्रांड पटाखे भांति रियायती दर पर उपलब्ध कराये जाएंगे। कोक ब्रांड पटाखे, कॉनफैड के नवजीवन उपहार केंद्र से सस्ते पूरी राजधानी में कहीं नहीं मिलते। यहां पटाखों की एमआरपी पर 80 प्रतिशत छूट प्रदान की जाती है। आमतौर पर, मेला के शुरूआती तीन दिन में ही कोक ब्रांड पटाखों का स्टॉक समाप्त हो जाता है। वीवीआईपी और वीआईपी भी, पटाखों और सोना-चांदी के सिक्कों की खरीदारी के लिए नवजीवन उपहार केंद्र में पहुंचते हैं।

कॉनफैड द्वारा दीपोत्सव के दौरान MMTC के स्वर्ण के 2 ग्राम से 10 ग्राम तक के सिक्के और रजत के 10 ग्राम से 1 किलोग्राम तक के सिक्के आमजन को बिक्री हेतु उपलब्ध कराये जाते हैं।

मेला समय प्रात: 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक

नवजीवन उपहार केंद्र के प्रभारी हनुमान अग्रवाल ने बताया कि उपहार सहकार दीपोत्सव 30 अक्टूबर की शाम को आरम्भ होगा और 30 अक्टूबर से 7 नवम्बर 2026 तक प्रात: 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आमजन को पटाखों और एमएमटीसी के सिक्कों के साथ-साथ खुले व गिफ्ट पैक में ग्रीन पटाखे, बर्तन, सजावटी फ्लावर, डिजाइनदार कैन्डल्स, बेडशीट्स, पूजन सामग्री, सूखे मेवे के उपहार पैक, नमकीन, परिधान और हाउस होल्ड सामान भी उपलब्ध कराया जायेगा। इसके अलावा त्यौहार की जरूरत का अन्य सामान एवं ग्रॉसरी भी मेले में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी।

 

 

error: Content is protected !!