पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का निधन
सहायक रजिस्ट्रार अमिताभ दिवाकर के पिता थे बाबूलाल बैरवा
अलवर, 3 मई। क्षेत्र के सबसे वरिष्ठ राजनेता और कठूमर से 4 बार विधायक रहे बाबूलाल बैरवा का रविवार तडक़े निधन हो गया। वे 73 साल के थे और पिछले कुछ समय से अस्थमा रोग से पीडि़त थे। सायंकाल खेड़ली में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्री बैरवा के एक पुत्र, अमिताभ दिवाकर, सहकारिता विभाग में सहायक रजिस्ट्रार कैडर के अधिकारी हैं और वर्तमान में विशेष लेखा परीक्षक, सहकारी समितियां, श्रीगंगानगर के पद पर कार्यरत हैं।
5 नवम्बर 1953 को गांव रोनिजाथान बाबूलाल बैरवा में जन्मे एक सरल, मिलनसार एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। वे सर्वप्रथम 1980 में कठूमर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक निर्वाचित हुए। उसके बाद दो बार 1985 व 2018 में कांग्रेस से तथा एक बार 2008 में भाजपा से विधायक रहे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव समाज और क्षेत्र के विकास हेतु कार्य किया तथा लोगों के बीच अपनी विशेष पहचान बनाई। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
सहकार गौरव एवं मुखपत्र परिवार, बाबूलाल बैरवा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करता है।
Top News
पैक्स कम्प्यूटराइजेशन प्रोजेक्ट में अपेक्षित प्रगति की दरकार – डॉ. समित शर्मा
मंजूरी के बिना अवकाश का उपभोग करने पर सहकारिता रजिस्ट्रार ने लगाई रोक
इस वरिष्ठ सहकारी अधिकारी को एक और केंद्रीय सहकारी बैंक का दायित्व मिला
राज्य सहकारिता सेवा के अधिकारियों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी
5.50 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री के साथ राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला सम्पन्न
https://mukhpatra.in/posting-of-four-officers-of-the-state-government-service/
राष्ट्रीय सहकारी सुधार अभियान की जयपुर से हुई शुरूआत, एम-पैक्स के गठन एवं सुदृढ़ीकरण पर मंथन
सहकारी बैंकों के किसान 15 मई तक खरीफ फसली ऋण का चुकारा कर सकेंगे, अपेक्स बैंक ने जारी किया आदेश
खरीफ ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढाने को वित्त विभाग ने दी मंजूरी
सीएम-ओटीएस में रिकार्ड वसूली, लॉन्गटर्म सैक्टर को मिलेगी आर्थिक संजीवनी
सहकार में नवाचार : झुंझुनूं में राजस्थान के पहले ‘मिलेट को-ऑप कैफे’ का शुभारंभ

