सहकारिता

पैक्स कम्प्यूटराइजेशन प्रोजेक्ट में अपेक्षित प्रगति की दरकार – डॉ. समित शर्मा

जयपुर, 30 अप्रेल (मुखपत्र)। सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा ने अधिकारियों को पैक्स कम्प्यूटराइजेशन प्रोजेक्ट में गति लाकर समयबद्ध रूप से यह कार्य सम्पन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पैक्स कम्प्यूटराइजेशन एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे सहकारी समितियां के कामकाज में तीव्रता आएगी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

वे गुरूवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में पैक्स कम्प्यूटराइजेशन प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने नाबार्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य जल्दी पूरा करने के लिए आवश्यक टूल्स यथाशीघ्र उपलब्ध करवाये जाएं। उन्होंने पैक्स कम्प्यूटराइजेशन परियोजना के विभिन्न चरणों यथा- गो-लाइव, ऑन सिस्टम ऑडिट, ई-पैक्स आदि में आगामी 10 दिवस में अपेक्षित प्रगति प्राप्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन सचिव ने ‘सहकार से समृद्धि’ विजन के अंतर्गत क्रियान्वित की जा रही महत्वपूर्ण पहल ‘सहकारिता में सहकार’ में भी अतिरिक्त प्रयास किए जाने की आवश्यकता व्यक्त की।

शासन सचिव ने कहा कि पैक्स कम्प्यूटराइजेशन परियोजना केन्द्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, जिसकी उच्च स्तर पर नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। परियोजना में स्वीकृत समितियों की दृष्टि से राज्य का देश में दूसरा स्थान है तथा प्रथम स्थान पर आने के लिए विभाग कटिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने समितियों को केन्द्र व राज्य सरकार के सहयोग से उपलब्ध करवाये जाने वाले हार्डवेयर के लिए पूरे मनोयोग से प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक आर. रवि बाबू एवं अपेक्स बैंक के प्रबंध निदेशक रणजीतसिंह चूंडावत, जयपुर सीसीबी के प्रबंध निदेशक दिनेश शर्मा, ज्वाइंट रजिस्ट्रार पीसी जाटव व शिवदयाल मीणा, अपेक्स बैंक के डीजीएम पीयूष जी. नारायण आदि सहित सिस्टम इंटीग्रेटर फर्म ओसवाल कम्प्यूटर एंड कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Top News

मंजूरी के बिना अवकाश का उपभोग करने पर सहकारिता रजिस्ट्रार ने लगाई रोक

इस वरिष्ठ सहकारी अधिकारी को एक और केंद्रीय सहकारी बैंक का दायित्व मिला

सहकारिता विभाग ने व्यवस्थापक कोटा से बैंकिंग सहायक पद पर भर्ती की अनुशंसा भेजी, केवल स्क्रीनिंगशुदा पैक्स मैनेजर ही पात्र होंगे

राज्य सहकारिता सेवा के अधिकारियों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी

5.50 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री के साथ राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला सम्पन्न

https://mukhpatra.in/posting-of-four-officers-of-the-state-government-service/

राष्ट्रीय सहकारी सुधार अभियान की जयपुर से हुई शुरूआत, एम-पैक्स के गठन एवं सुदृढ़ीकरण पर मंथन

सहकारी बैंकों के किसान 15 मई तक खरीफ फसली ऋण का चुकारा कर सकेंगे, अपेक्स बैंक ने जारी किया आदेश

खरीफ ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढाने को वित्त विभाग ने दी मंजूरी

सीएम-ओटीएस में रिकार्ड वसूली, लॉन्गटर्म सैक्टर को मिलेगी आर्थिक संजीवनी

सहकार में नवाचार : झुंझुनूं में राजस्थान के पहले ‘मिलेट को-ऑप कैफे’ का शुभारंभ

हैंडलिंग एंड ट्रांसपोर्टेशन कार्य में गड़बड़ी, क्रय विक्रय सहकारी समिति का संचालक मंडल भंग, प्रशासक नियुक्त

 

error: Content is protected !!