Saturday, November 7, 2026
Latest:
खास खबरसहकारिता

भजनलाल सरकार ने इस अंदाज में दी सहकारी बैंकों को दीपावली की शुभकामनाएं

– राज्य सरकार ने जारी किया 101.67 करोड़ रुपए का क्षतिपूर्ति ब्याज अनुदान

जयपुर, 7 नवंबर (मुखपत्र)। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण वितरण करने वाले प्रदेश के समस्त 29 जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड (DCCB) को दीपावली के शुभ अवसर पर बड़ी सौगात दी है। सहकारिता विभाग और दि राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (अपेक्स बैंक) द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय सहकारी बैंकों को देय क्षतिपूर्ति ब्याज अनुदान योजना के तहत 101.67 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है। यह राशि ट्रेजरी के माध्यम से सीधे संबंधित डीसीसीबी के चालू खातों में जमा करा दी गई है।

इस अवधि के क्लेम हुए निस्तारित

अपेक्स बैंक की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि केंद्रीय सहकारी बैंकों से 01 अप्रैल 2025 से 31 अगस्त 2025 तक की अवधि के प्राप्त क्लेमों के विरुद्ध यह भुगतान किया गया है। यह पूरी राशि कुल चार किस्तों (20-20 करोड़ की चार किस्तें) और एक अन्य किस्त (21.67 करोड़ रुपए) के रूप में सहकार बैंकों को हस्तांतरित की गई है।

विभिन्न DCCB को मिली राशि का विवरण

बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के बिंदु संख्या 116 के तहत प्रदेश के विभिन्न केंद्रीय सहकारी बैंकों को सामान्य, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मद के अंतर्गत यह अनुदान वितरित किया गया है। बैंकवार प्राप्त राशि का विवरण इस प्रकार है :

जयपुर : 7,12,44,209 रुपए

सीकर : 5,26,51,694 रुपए

दौसा : 2,54,48,999 रुपए

झुंझुनूं : 4,72,30,744 रुपए

श्रीगंगानगर : 4,14,15,725 रुपए

बीकानेर : 3,52,78,742 रुपए

हनुमानगढ़ : 4,85,80,383 रुपए

चूरू : 2,29,42,951 रुपए

जोधपुर : 4,72,30,744 रुपए

बाड़मेर : 7,74,50,901 रुपए

जैसलमेर : 2,13,96,703 रुपए

जालौर : 2,99,08,997 रुपए

पाली : 3,84,22,039 रुपए

सिरोही : 1,10,76,928 रुपए

अजमेर : 2,67,99,688 रुपए

भीलवाड़ा : 5,37,74,652 रुपए

नागौर : 3,04,19,510 रुपए

टोंक : 2,47,27,181 रुपए

उदयपुर : 3,04,18,029 रुपए

बांसवाड़ा : 2,05,37,309 रुपए

चित्तौडग़ढ़ : 5,08,78,659 रुपए

डूंगरपुर : 1,30,91,233 रुपए

भरतपुर : 2,05,30,215 रुपए

अलवर : 4,42,76,072 रुपए

सवाईमाधोपुर : 4,77,85,010 रुपए

कोटा : 3,43,42,161 रुपए

बारां : 2,12,84,325 रुपए

बूंदी : 2,59,08,530 रुपए

झालावाड़ : 3,73,35,964 रुपए

(प्रदेश के सभी केंद्रीय सहकारी बैंकों को सामान्य मद से 81.17 करोड़, एससी मद से ?9.15 करोड़ तथा एसटी मद से 11.33 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है)

 

ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना : सहकारी बैंकों को 15.51 करोड़ रुपए का ब्याज अनुदान जारी, आधी राशि ग्राम सेवा सहकारी समितियां को मिलेगी

 

 

error: Content is protected !!