ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना : सहकारी बैंकों को 15.51 करोड़ रुपए का ब्याज अनुदान जारी, आधी राशि ग्राम सेवा सहकारी समितियां को मिलेगी
AI Image
जयपुर, 6 नवंबर (मुखपत्र)। राजस्थान सरकार ने राज्य के किसानों को राहत देने वाली ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना (वर्ष 2024-25) के तहत ब्याज अनुदान की एक और किश्त राशि जारी की है। दि राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (अपेक्स बैंक) द्वारा जारी आधिकारिक एडवाइजरी के अनुसार, केंद्रीय सहकारी बैंकों से प्राप्त दावों के एवज में 15 करोड़ 51 लाख 24 हजार 993 रुपए की 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान राशि जारी कर दी गई है।
यह राशि 03 नवंबर 2026 को ट्रेजरी के माध्यम से सीधे सभी संबंधित केंद्रीय सहकारी बैंकों के चालू खातों में जमा करा दी गई है। कुल 4 प्रतिशत में से 2 प्रतिशत यानी आधी राशि पैक्स/जीएसएस को तुरंत जारी करने के लिए निर्देशित किया गया है। इससे धरातल पर कार्यरत प्राथमिक साख सहकारी समितियां की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।
बैंकवार जारी ब्याज अनुदान (राशि रुपए में)
जयपुर : 1,14,05,564, सीकर : 89,17,560, बाड़मेर : 88,73,694, जोधपुर : 83,10,657, भीलवाड़ा : 82,33,654, अलवर : 80,50,469
श्रीगंगानगर : 78,08,591, नागौर : 60,11,407, अजमेर : 40,94,986, बांसवाड़ा : 2,43,57,89, बारां : 31,16,726, हनुमानगढ़ : 81,84,982
भरतपुर : 32,41,488, बीकानेर : 50,28,732, बूंदी : 45,67,405, चित्तौडग़ढ़ : 79,20,924, चूरू : 31,05,525, दौसा : 30,92,669
डूंगरपुर : 17,49,089, जैसलमेर : 13,07,621, जालौर : 39,24,028, झालावाड़ : 54,14,693, झुंझुनूं : 47,77,091, कोटा : 51,04,460
पाली : 58,15,071, सवाई माधोपुर : 39,94,971, सिरोही : 18,86,729 टोंक : 43,70,374, उदयपुर : 43,80,044 रुपए।

