‘स्वच्छ सहकार समृद्ध सहकार’ अभियान कल से
(Photo : Gemini)
जयपुर, 3 मई (मुखपत्र)। सहकारिता विभाग और सहकारी संस्थाओं की कार्य संस्कृति को सुव्यवस्थित करने एवं कार्य करने के लिए प्रेरणादायक माहौल निर्मित करने के उद्देश्य से रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा की पहल पर राजस्थान में 4 मई से 29 मई 2026 तक ‘स्वच्छ सहकार समृद्ध सहकार’ अभियान चलाया जायेगा। इसके अंतर्गत नेहरू सहकार भवन स्थित प्रधान कार्यालय एवं समस्त अधिनस्थ कार्यालयों में साफ-सफाई अभियान चलाया जायेगा। अभियान के दौरान कार्यालय में स्वच्छता, रिकॉर्ड प्रबंधन, लम्बित प्रकरणों का तथा अनुपयोगी सामग्री का निस्तारण किया जायेगा। निश्चित रूप से यह पहल कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक माहौल बनाने और कर्मचारियों को अधिक पेशेवर अनुभव प्रदान करने की विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अभियान के लिए सहकारिता रजिस्ट्रार की ओर से विस्तृत परिपत्र जारी किया गया है, जो इस प्रकार है:-
परिपत्र
कार्यालय रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, राजस्थान, जयपुर
क्रमांक फा. 33(16)सविरा/स्टोर/2000-01/ई 10265 दिनांक: 02.05.2026
विषय:- कार्यालय में स्वच्छता, रिकॉर्ड प्रबंधन, लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण हेतु विशेष अभियान – ‘स्वच्छ सहकार समृद्ध सहकार’ (04.05.2026 से 29.05.2026 तक) के संबंध में।
प्राय: यह देखा गया है कि विभाग के प्रधान कार्यालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों में पत्रावलियों, रिकॉर्ड/दस्तावेजों का अव्यवस्थित प्रबंधन, कार्यालय परिसरों का अप्रभावी उपयोग, अनुपयोगी सामग्री के संधारण एवं अस्वच्छता से राजकार्य प्रभावित होता है। साथ ही आमजन में विभाग के बारे में नकारात्मक छवि बनती है। उक्त समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से विशेष अभियान ‘‘स्वच्छ सहकार – समृद्ध सहकार’’ आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत प्रधान कार्यालय एवं समस्त अधीनस्थ कार्यालयों में निम्नांकित कार्य समयबद्ध रूप से किए जाना प्रस्तावित हैं:-
यह अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा:-
प्रथम चरण : दिनांक 04.05.2026 – 15.05.2026 तक।
कार्य : निस्तारण योग्य रिकॉर्ड का चिह्निकरण, अनुपयोगी एवं कबाड़ योग्य सामान का चिह्निकरण, विशेष सफाई योग्य स्थानों का चिह्निकरण
2. द्वितीय चरण : दिनांक 18.05.2026 – 22.05.2026 तक।
कार्य : चिह्निकरण उपरांत कार्यालय परिसर एवं कक्षों की साफ-सफाई किया जाना।
3. तृतीय चरण : दिनांक 25.05.2026 – 29.05.2026 तक।
कार्य : चिह्नित रिकॉर्ड एवं कबाड़ की नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही किया जाना।
राजकीय कार्यालयों में साफ-सफाई एवं इनको व्यवस्थित रूप प्रदान किया जाना
– कार्यालय परिसरों/कक्षों का कार्मिकों की संख्या के आधार पर बेहतर उपयोग एवं उत्कृष्ट स्थान प्रबंधन किया जाना।
– अनुपयोगी रिकॉर्ड का परीक्षण नियमानुसार कर पत्रावलियों/दस्तावेजों अभिलेखन/नष्टीकरण द्वारा रिकोर्ड प्रबंधन व्यवस्था में सुधार किया जाना।
– कार्यालयों की अनुपयोगी सामग्री का नियमानुसार निस्तारण किया जाना, जिसमें कबाड़, फर्नीचर, अलमारी आदि अनुपयोगी सामान का नियमानुसार चिह्नीकरण कर निस्तारण/ऑक्शन किया जाना।
– अभियान से पूर्व, दौरान एवं पश्चात गतिविधियों का दस्तावेजीकरण सुनिश्चित करना।
– साफ-सफाई में ऐसे स्थल, जहां लंबे समय से सफाई नहीं हुई हो, अनुपयोगी सामग्री जमा हो, नागरिकों का नियमित आवागमन हो, को प्राथमिकता दी जाएगी।
रिकॉर्ड प्रबंधन एवं संरक्षण
नियमानुसार रिकॉर्ड को निम्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाएगा –
– संरक्षित किए जाने योग्य दस्तावेज/पत्रावलियां।
– डिजिटलीकरण योग्य (प्रकरण/कार्य जो अभी तक भौतिक पत्रावलियों पर संपादित किए जा रहे हैं, उन्हें ई-फाइल के माध्यम से संपादित करना)।
– नियमानुसार नष्ट एवं अभिलेखन किए जाने योग्य पत्रावलियां एवं दस्तावेज।
अनुपयोगी सामग्री का आकलन
प्रत्येक कार्यालय द्वारा अनुपयोगी फर्नीचर, पुराने कबाड़ वाहन, अनावश्यक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को निस्तारण हेतु चिह्नीकरण किया जायेगा।
स्क्रेप निपटान की योजना
राज्य वित्तीय नियमों के अनुसार स्क्रेप नीलामी/निस्तारण की प्रक्रिया तय की जाएगी।
साप्ताहिक समीक्षा
प्रत्येक कार्यालयाध्यक्ष द्वारा अभियान की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। जिसके पश्चात अपने-अपने कार्यालय की इकजाई रिपोर्ट संयुक्त रजिस्ट्रार (प्रशासन) को प्रेषित की जावेगी। अभियान अवधि के दौरान एवं पश्चात सभी कार्यालयों की प्रगति की समेकित समीक्षा की जायेगी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यालयों की पहचान की जाकर उनकी सूचना प्रशासन अनुभाग को प्रेषित की जावेगी। कार्यालयाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि दैनिक/साप्ताहिक प्रगति तथा बिफोर एंड आफ्टर टैग के साथ फोटो समय-समय पर प्रशासन अनुभाग को प्रेषित की जावें।
अभियान के सफल आयोजन के क्रम में कृपया उपरोक्तानुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। (डॉ. समित शर्मा), रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, राजस्थान
Top News
पैक्स कम्प्यूटराइजेशन प्रोजेक्ट में अपेक्षित प्रगति की दरकार – डॉ. समित शर्मा
मंजूरी के बिना अवकाश का उपभोग करने पर सहकारिता रजिस्ट्रार ने लगाई रोक
इस वरिष्ठ सहकारी अधिकारी को एक और केंद्रीय सहकारी बैंक का दायित्व मिला
राज्य सहकारिता सेवा के अधिकारियों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी
5.50 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री के साथ राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला सम्पन्न
https://mukhpatra.in/posting-of-four-officers-of-the-state-government-service/
राष्ट्रीय सहकारी सुधार अभियान की जयपुर से हुई शुरूआत, एम-पैक्स के गठन एवं सुदृढ़ीकरण पर मंथन
सहकारी बैंकों के किसान 15 मई तक खरीफ फसली ऋण का चुकारा कर सकेंगे, अपेक्स बैंक ने जारी किया आदेश
खरीफ ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढाने को वित्त विभाग ने दी मंजूरी
सीएम-ओटीएस में रिकार्ड वसूली, लॉन्गटर्म सैक्टर को मिलेगी आर्थिक संजीवनी
सहकार में नवाचार : झुंझुनूं में राजस्थान के पहले ‘मिलेट को-ऑप कैफे’ का शुभारंभ

