मुखपत्र

राजावत ने दो प्रदेश पदाधिकारियों को यूनियन से बाहर का रास्ता दिखाया

जयपुर, 3 मई (मुखपत्र)। राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसाइटी यूनियन, जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष, हनुमानसिंह राजावत द्वारा अनुशासनहीनता के कारण दो प्रदेश पदाधिकारियों – प्रदेश संयोजक व प्रवक्ता हेमंत कुमार व्यास और प्रदेश महासचिव महिपालसिंह दवेला को संगठन से बाहर कर दिया गया है।

राजावत की ओर से 30 अप्रेल 2026 को जारी एवं 3 मई 2026 को मीडिया को प्राप्त हुए प्रेस नोट के अनुसार, राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन द्वारा 30 अप्रेल 2026 को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इन दोनों पदाधिकारियों को अनुशासनहीनता और ट्रेड यूनियन एक्ट, 1926 के नियमों के उल्लंघन के कारण तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है।

नोटिस का जवाब नहीं दिया

प्रेसनोट में बताया गया कि व्यास और दवेला को संगठन के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने तथा अनर्गल बयानबाजी करने के संबंध में 25 अप्रेल 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन निर्धारित समय-सीमा के बाद भी उनकी ओर से कोई संतोषजनक लिखित जवाब प्राप्त नहीं हुआ।

….और कानूनी कार्यवाही की चेतावनी

इस स्थिति को संगठन के प्रति विद्रोह और ट्रेड यूनियन एक्ट, 1926 का उल्लंघन मानते हुए, दोनों पदाधिकारियों को उनके पदों तथा यूनियन की प्राथमिक सदस्यता से मुक्त कर दिया गया है। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि महिपाल सिंह दवेला और हेमंतकुमार व्यास का अब इस यूनियन से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। भविष्य में यदि ये दोनों व्यक्ति यूनियन के किसी भी पद, नाम या पदनाम का उपयोग करते हैं, तो उसे पूरी तरह से अवैध और अनाधिकृत माना जाएगा और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Top News

जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों की समीक्षा बैठक 7 मई को

सहकारी बैंक के ऋणियों के लिए सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना लागू, 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा

पैक्स कम्प्यूटराइजेशन प्रोजेक्ट में अपेक्षित प्रगति की दरकार – डॉ. समित शर्मा

मंजूरी के बिना अवकाश का उपभोग करने पर सहकारिता रजिस्ट्रार ने लगाई रोक

इस वरिष्ठ सहकारी अधिकारी को एक और केंद्रीय सहकारी बैंक का दायित्व मिला

सहकारिता विभाग ने व्यवस्थापक कोटा से बैंकिंग सहायक पद पर भर्ती की अनुशंसा भेजी, केवल स्क्रीनिंगशुदा पैक्स मैनेजर ही पात्र होंगे

राज्य सहकारिता सेवा के अधिकारियों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी

5.50 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री के साथ राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला सम्पन्न

https://mukhpatra.in/posting-of-four-officers-of-the-state-government-service/

राष्ट्रीय सहकारी सुधार अभियान की जयपुर से हुई शुरूआत, एम-पैक्स के गठन एवं सुदृढ़ीकरण पर मंथन

सहकारी बैंकों के किसान 15 मई तक खरीफ फसली ऋण का चुकारा कर सकेंगे, अपेक्स बैंक ने जारी किया आदेश

खरीफ ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढाने को वित्त विभाग ने दी मंजूरी

सीएम-ओटीएस में रिकार्ड वसूली, लॉन्गटर्म सैक्टर को मिलेगी आर्थिक संजीवनी

सहकार में नवाचार : झुंझुनूं में राजस्थान के पहले ‘मिलेट को-ऑप कैफे’ का शुभारंभ

हैंडलिंग एंड ट्रांसपोर्टेशन कार्य में गड़बड़ी, क्रय विक्रय सहकारी समिति का संचालक मंडल भंग, प्रशासक नियुक्त

 

 

 

 

error: Content is protected !!