पैक्स कम्प्यूटरीकरण परियोजना में इस केंद्रीय सहकारी बैंक ने रचा इतिहास
– डीसीसीबी क्षेत्र की शत-प्रतिशत चयनित पैक्स ईआरपी प्लेटफार्म पर ऑनलाइन हुईं
जयपुर, 17 जून (मुखपत्र)। राजस्थान के सबसे पुराने डीसीसीबी (DCCB) – अजमेर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड ने सहकारी क्षेत्र के पैक्स कम्प्यूटरीकरण परियोजना में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। बैंक के प्रबंध निदेशक हरीश सवासिया ने बताया कि बैंक के कार्यक्षेत्र की सभी 208 प्राथमिक कृषि साख समितियां (PACS) ई-पैक्स (E-Pacs) घोषित कर भारत सरकार के एकीकृत ईआरपी (Enterprise Resource Planning) सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन संचालित कर दिया गया है। इस उपलब्धि के आधार पर अजमेर केंद्रीय सहकारी बैंक, राजस्थान का पहला केंद्रीय सहकारी बैंक बन गया है, जिसकी सभी चयनित पैक्स पूर्णत: ऑनलाइन ईआरपी प्रणाली से जुड़ चुकी हैं।
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना का सफल क्रियान्वयन
सिवासिया ने बताया कि भारत सरकार द्वारा नाबार्ड के माध्यम से संचालित पैक्स कम्प्यूटरीकरण परियोजना के अंतर्गत देशभर की ग्राम सेवा सहकारी समितियों को एकीकृत ईआरपी सॉफ्टवेयर से जोड़ा जा रहा है। राजस्थान में इस परियोजना के लिए कुल 6781 समितियों का चयन किया गया, जिनमें से 208 समितियां अजमेर केंद्रीय सहकारी बैंक के कार्यक्षेत्र (जिला अजमेर एवं जिला ब्यावर) की हैं। बुधवार को इन सभी समितियों का ऑनलाइन रूपांतरण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
किसानों और समितियों को मिलेंगे अनेक लाभ
ईआरपी आधारित डिजिटल प्रणाली से किसानों एवं सहकारी समितियों को फसल योजना एवं प्रबंधन, बीज, उर्वरक, कीटनाशक एवं कृषि उपकरणों का रिकॉर्ड प्रबंधन, आय-व्यय, बजट एवं नकदी प्रवाह का बेहतर नियंत्रण, समिति कर्मिक प्रबन्धन, बिक्री, वितरण एवं आपूर्ति श्रृंखला का प्रभावी संचालन, डेटा विश्लेषण एवं वास्तविक वास्तविक समय डाटा के आधार पर त्वरित एवं बेहतर निर्णय व पैक्स को रिकार्ड रखने और रिपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को स्वचालित करता है।

पारदर्शी एवं तकनीकी सक्षम
डिजिटल सहकारिता की दिशा में यह उपलब्धि अजमेर केंद्रीय सहकारी बैंक, हमारी सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियां, कर्मचारियों तथा किसानों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं तकनीक सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। -हरीश सिवासिया, प्रबंध निदेशक, बैंक
MUKHPATRA’s TOP NEWS
दो और सहकारी अधिकारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया, तीसरा कतार में
भूमि विकास बैंकों की सेहत के आधार पर बनेगी सहकारी अधिकारियों की “कर्मकुंडली”
CM-OTS : सहकारी भूमि विकास बैंकों का ऋण वसूली पर जोर, राजकीय अवकाश के दिन भी रिकवरी करनी होगी
सहकार नेता की कोऑपरेटिव सोसाइटी में 50 लाख रुपये की गड़बड़ी की पुष्टि, सहकारी विभाग ने केस दर्ज किया
29 जून से 6 जुलाई तक मनाया जाएगा ‘सहकार सप्ताह’, विशिष्ट विषय पर केंद्रित होगा प्रत्येक दिन का आयोजन
सहकारी समितियां के माध्यम से ग्रामीणों को घर बैठे मिलेगी बैंकिंग सुविधा
आरसीडीएफ एवं जिला दुग्ध संघों की खाली पड़ी भूमि पर होगा सघन वृक्षारोपण
आरसीडीएफ : पारदर्शिता के लिए आवेदन से आवंटन तक, सब कार्य ऑनलाइन होंगे
एक और क्रय-विक्रय सहकारी समिति में लाखों रुपये का घोटाला, सहकारी निरीक्षक पर मुकदमा दर्ज
सहकारिता विभाग ने जारी किया संभाग स्तरीय सहकार मेलों का कलेण्डर
आरबीआई ने राजस्थान के एक और केंद्रीय सहकारी बैंक पर जुर्माना लगाया
उदयपुर पीएलडीबी में कांग्रेस समर्थित बोर्ड निर्वाचित, मथुरेश नागदा पुन: अध्यक्ष चुने गए
इफको-कृभकों को सहकारी विभाग के निर्देश, सहकारी समितियों के माध्यम से ही करें उर्वरकों की आपूर्ति
पैक्स मैनेजर को ईआरपी पर दैनिक वाउचर इन्द्राज और ईआरपी लॉगिन की उपस्थिति के आधार पर वेतन मिलेगा
सहकारी संस्थाओं में गबन, भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के प्रकरणों में कठोर कार्रवाई की जाए : गौतम दक

