मुखपत्र

सहकारिता विभाग ने एक और चार्टर्ड अकांउटेंट को ब्लेक लिस्टेड किया, सहकारी संस्थाओं की ऑडिट करने पर भी रोक लगायी

जयपुर, 5 जून (मुखपत्र)। सहकारिता विभाग द्वारा प्रदेश के एक और लेखा परीक्षक (चार्टर्ड अकाउंटेंट) को ब्लेक लिस्टेड कर दिया गया है। सहकारी संस्था की वैधानिक लेखा परीक्षा में गबन, वित्तीय अनियमितता को उजागर करने में विफल रहने पर विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है। रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा द्वारा 2 जून 2026 को जारी एक आदेश के द्वारा पीएसएएस एंड एसोशिएटस, चार्टर्ड अकाउंटेंट गंगापुर सिटी को सहकारिता विभाग के पैनल से डी-पैनल/ब्लैकलिस्ट करते हुए, भविष्य में गठित किए जाने वाले पैनल में शामिल किए जाने पर रोक लगाई गई।

इस फर्म द्वारा सवाईमाधोपुर जिले की तलावड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. की वर्ष 2023-24 की ऑडिट की गयी थी। लेखा परीक्षा रिपोर्ट में सी.ए. संबंधित वर्ष में सोसाइटी में लाखों रुपये का गबन उजागर करने में विफल रहा। इस मामले में ऑडिटर्स रामावतार गिर्राज एण्ड कंपनी चाटर्ड अकाण्टेंट, गंगापुर सीटी और संदीप नरेन्द्र गोयल एण्ड एसोसिएटस चाटर्ड अकाण्टेंट्स सवाईमाधोपुर को पहले ही डी-पेनल/ब्लेक लिस्ट किया जा चुका है। (Image – Social Media)

आदेश

कार्यालय रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ, राजस्थान, जयपुर
फा/सविरा/ऑडिट/तलावडा जीएसएस / 2026/417-22-दिनांक 216/22026

आदेश

इस कार्यालय द्वारा जारी आदेश क्रमांक फा/सविरा/ऑडिट/तलावड़ा जीएसएस/2026/407-413 दिनांक 08.05.2026 के द्वारा तलावडा ग्राम सेवा सहकारी समिति लि., पंचायत समिति तलावड़ा, जिला सवाईमाधोपुर की वर्ष 2019-20 से 2023-24 की अवधि के ऑडिटर्स रामावतार गिर्राज एण्ड कंपनी चाटर्ड अकाण्टेंट, गंगापुर सीटी, संदीप नरेन्द्र गोयल एण्ड एसोसिएटस चाटर्ड अकाण्टेंट्स सवाईमाधोपुर को डि-पेनल/ब्लेक लिस्ट किया गया था। प्रकरण में उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां सवाईमाधोपुर के पत्र क्रमांक राजकाज रेफरेंस 22285553 दिनांक 18.05.2026 द्वारा सूचित किया गया है कि तलावड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति लि की वर्ष 2023-24 की ऑडिट संदीप नरेन्द्र गोयल एण्ड एसोसिएटस् चाटर्ड अकाण्टेंट्स सवाईमाधोपुर द्वारा नहीं की जाकर पीएसएएस एंड एसोशिएटस चार्टर्ड अकाउंटेंट गंगापुर सिटी द्वारा की गई थी।

अत: पीएसएएस एंड एसोशिएटस चार्टर्ड अकाउंटेंट गंगापुर सिटी को भी प्रकरण में समान रूप से दोषी होने के कारण पीएसएएस एंड एसोशिएटस चार्टर्ड अकाउंटेंट गंगापुर सिटी को सहकारी सोसायटियों की लेखा परीक्षा हेतु वर्तमान में गठित पैनल से डी-पैनल/ब्लैकलिस्ट करने एवं भविष्य में गठित किए जाने वाले पैनल में शामिल किए जाने पर रोक लगाई जाती है।

– (डॉ. समित शर्मा), रजिस्ट्रार

 

TOP NEWS

29 जून से 6 जुलाई तक मनाया जाएगा ‘सहकार सप्ताह’, विशिष्ट विषय पर केंद्रित होगा प्रत्येक दिन का आयोजन

 

गुलाबी नगरी की सडक़ों पर दौडऩे लगी “भारत टैक्सी”

 

सहकारी समितियां के माध्यम से ग्रामीणों को घर बैठे मिलेगी बैंकिंग सुविधा

सहकारी संस्थाओं के क्वालिटी ऑडिट के लिए डॉ. समित शर्मा का साहसिक कदम, गबन छुपाने पर ऑडिटर भी जिम्मेदार होंगे

 

एक और क्रय-विक्रय सहकारी समिति में लाखों रुपये का घोटाला, सहकारी निरीक्षक पर मुकदमा दर्ज

सहकारिता विभाग ने जारी किया संभाग स्तरीय सहकार मेलों का कलेण्डर

 

आरबीआई ने राजस्थान के एक और केंद्रीय सहकारी बैंक पर जुर्माना लगाया

ड्यूटी में लापरवाही पर एक और सहकारी अधिकारी निलम्बित

 

उदयपुर पीएलडीबी में कांग्रेस समर्थित बोर्ड निर्वाचित, मथुरेश नागदा पुन: अध्यक्ष चुने गए

इफको-कृभकों को सहकारी विभाग के निर्देश, सहकारी समितियों के माध्यम से ही करें उर्वरकों की आपूर्ति

 

पैक्स मैनेजर को ईआरपी पर दैनिक वाउचर इन्द्राज और ईआरपी लॉगिन की उपस्थिति के आधार पर वेतन मिलेगा

 

सहकारी संस्थाओं में गबन, भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के प्रकरणों में कठोर कार्रवाई की जाए : गौतम दक

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!