दो और सहकारी अधिकारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया, तीसरा कतार में
जयपुर, 17 जून (मुखपत्र)। राज्य सहकारिता सेवा के दो और अनुभवी अधिकारियों द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (Voluntary Retirement Scheme; VRS) के लिए राज्य सरकार के समक्ष आवेदन किया गया है। गत दो महीनों में तीन सीनियर कोऑपरेटिव ऑफिसर, वीआरएस के लिए आवेदन कर चुके हैं जबकि एक और एडिशनल रजिस्ट्रार वीआरएस लेने की तैयारी में है।
जून माह में जिन दो सहकारी अधिकारियों द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया गया, उनमें एडिशनल रजिस्ट्रार ओमप्रकाश जैन (प्रबंध निदेशक, झालावाड़ सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक) और उप रजिस्ट्रार दीर्घायु पराशर (मार्केटिंग अनुभाग, प्रधान कार्यालय) शामिल हैं। जैन द्वारा पारिवारिक कारणों से जबकि पाराशर द्वारा स्वास्थ्य कारणों से राजकीय सेवा को अलविदा कहना बताया जा रहा है। सहकारिता विभाग ने इन दोनों अधिकारियों द्वारा वीआरएस के लिए आवेदन किये जाने की पुष्टि की गयी है। ओमप्रकाश जैन की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर जनवरी, 2027 में सेवानिवृत्ति निर्धारित है जबकि दीर्घायु पाराशर को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर नवम्बर, 2026 में सेवानिवृत्त होना है।
अनपेक्षित टिप्पणियों से आहत
इससे पूर्व, एडिशनल रजिस्ट्रार राजेश टाक (खंडीय अतिरिक्त रजिस्ट्रार, बीकानेर खंड) अप्रेल, 2026 में वीआरएस के लिए आवेदन कर चुके हैं। टाक के बारे मेें चर्चा है कि सहकारिता मंत्री की अनावश्यक और अनेपक्षित सार्वजनिक टिप्पणियों से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया। सहकारी नियम-कानून का यह विशेषज्ञ और निष्ठावान अधिकारी पिछले एक साल से इस अलोकप्रिय स्थिति से गुजर रहा है, जिसके चलते वे सहकारी सेवा से मुक्त होना चाह रहे हैं। हालांकि, अधिवार्षिकी आयु के आधार पर उनका अभी पांच वर्ष से अधिक सेवाकाल बाकी है। जानकारी मिली है कि सहकारिता विभाग और कार्मिक विभाग से टाक को क्लीयरेंस मिल चुका है। अब मंत्री को स्वीकृति/अस्वीकृति का निर्णय लेना है।
एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जो वीआरएस के आवेदन करने वालों की कतार में सबसे आगे खड़े हैं, उनका अभी लगभग छह वर्ष का सेवाकाल बाकी है।
तीन अधिकारी पहले ही वीआरएस ले चुके
वर्तमान भाजपा सरकार के अब तक के कार्यकाल में तीन सहकारी अधिकारी पहले ही वीआरएस ले चुके हैं। इनमें अतिरिक्त रजिस्ट्रार राजीव लोचन शर्मा, अतिरिक्त रजिस्ट्रार पूनम भार्गव और उप रजिस्ट्रार सौरभ शर्मा शामिल हैं।
MUKHPATRA’s TOP NEWS
भूमि विकास बैंकों की सेहत के आधार पर बनेगी सहकारी अधिकारियों की “कर्मकुंडली”
CM-OTS : सहकारी भूमि विकास बैंकों का ऋण वसूली पर जोर, राजकीय अवकाश के दिन भी रिकवरी करनी होगी
सहकार नेता की कोऑपरेटिव सोसाइटी में 50 लाख रुपये की गड़बड़ी की पुष्टि, सहकारी विभाग ने केस दर्ज किया
29 जून से 6 जुलाई तक मनाया जाएगा ‘सहकार सप्ताह’, विशिष्ट विषय पर केंद्रित होगा प्रत्येक दिन का आयोजन
सहकारी समितियां के माध्यम से ग्रामीणों को घर बैठे मिलेगी बैंकिंग सुविधा
आरसीडीएफ एवं जिला दुग्ध संघों की खाली पड़ी भूमि पर होगा सघन वृक्षारोपण
आरसीडीएफ : पारदर्शिता के लिए आवेदन से आवंटन तक, सब कार्य ऑनलाइन होंगे
एक और क्रय-विक्रय सहकारी समिति में लाखों रुपये का घोटाला, सहकारी निरीक्षक पर मुकदमा दर्ज
सहकारिता विभाग ने जारी किया संभाग स्तरीय सहकार मेलों का कलेण्डर
आरबीआई ने राजस्थान के एक और केंद्रीय सहकारी बैंक पर जुर्माना लगाया
उदयपुर पीएलडीबी में कांग्रेस समर्थित बोर्ड निर्वाचित, मथुरेश नागदा पुन: अध्यक्ष चुने गए
इफको-कृभकों को सहकारी विभाग के निर्देश, सहकारी समितियों के माध्यम से ही करें उर्वरकों की आपूर्ति
पैक्स मैनेजर को ईआरपी पर दैनिक वाउचर इन्द्राज और ईआरपी लॉगिन की उपस्थिति के आधार पर वेतन मिलेगा
सहकारी संस्थाओं में गबन, भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के प्रकरणों में कठोर कार्रवाई की जाए : गौतम दक

