राज्य

जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों की समीक्षा बैठक 7 मई को

जयपुर, 1 मई (मुखपत्र)। राजस्थान के समस्त जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड (DCCB) के कारोबार एवं प्रगति की समीक्षा बैठक 7 मई 2026 को प्रात: 11 बजे राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (अपेक्स बैंक) जयपुर में होगी।

बैठक में सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा द्वारा अल्पकालीन फसली ऋण वितरण एवं वसूली की समीक्षा, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना में ऋण बकाया एवं वसूली की समीक्षा, मध्यकालीन/दीर्घकालीन कृषि एवं अकृषि ऋणों के वितरण की समीक्षा, स्वयं सहायता समूह एवं संयुक्त देयता समूहों को ऋण वितरण तक की समीक्षा, सीआरएआर (Capital to Risk Weighted Asset Ratio) की समीक्षा, अमानत संग्रहण व कासा अमानतों की समीक्षा, एनपीए की समीक्षा की जायेगी।

सहकार से समृद्धि की समीक्षा

इसके साथ ही, सहकार से समृद्धि के अंतर्गत पैक्स कम्प्यूटराइजेशन, 31 मार्च 2026 तक नवगठित एमपैक्स को बैंक की सदस्यता तथा कृषकों को ऋण वितरण, पैक्स एवं प्राइमरी मिल्क सोसाइटीज को एमएटीएम वितरण एवं इन्हें बैंक मित्र बनाना व इन समितियों के माध्यम से अमानत वृद्धि, रूपे डेबिट कार्ड वितरण, मोबाइल बैंकिंग, पैक्स द्वारा प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोलने आदि बिन्दुओं की समीक्षा की जायेगी।

बैठक में समस्त डीसीसीबी के प्रबंध निदेशक, अपेक्स बैंक एमडी एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Top News

सहकारी बैंक के ऋणियों के लिए सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना लागू, 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा

पैक्स कम्प्यूटराइजेशन प्रोजेक्ट में अपेक्षित प्रगति की दरकार – डॉ. समित शर्मा

मंजूरी के बिना अवकाश का उपभोग करने पर सहकारिता रजिस्ट्रार ने लगाई रोक

इस वरिष्ठ सहकारी अधिकारी को एक और केंद्रीय सहकारी बैंक का दायित्व मिला

सहकारिता विभाग ने व्यवस्थापक कोटा से बैंकिंग सहायक पद पर भर्ती की अनुशंसा भेजी, केवल स्क्रीनिंगशुदा पैक्स मैनेजर ही पात्र होंगे

राज्य सहकारिता सेवा के अधिकारियों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी

5.50 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री के साथ राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला सम्पन्न

https://mukhpatra.in/posting-of-four-officers-of-the-state-government-service/

राष्ट्रीय सहकारी सुधार अभियान की जयपुर से हुई शुरूआत, एम-पैक्स के गठन एवं सुदृढ़ीकरण पर मंथन

सहकारी बैंकों के किसान 15 मई तक खरीफ फसली ऋण का चुकारा कर सकेंगे, अपेक्स बैंक ने जारी किया आदेश

खरीफ ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढाने को वित्त विभाग ने दी मंजूरी

सीएम-ओटीएस में रिकार्ड वसूली, लॉन्गटर्म सैक्टर को मिलेगी आर्थिक संजीवनी

सहकार में नवाचार : झुंझुनूं में राजस्थान के पहले ‘मिलेट को-ऑप कैफे’ का शुभारंभ

हैंडलिंग एंड ट्रांसपोर्टेशन कार्य में गड़बड़ी, क्रय विक्रय सहकारी समिति का संचालक मंडल भंग, प्रशासक नियुक्त

 

 

 

 

error: Content is protected !!