सहकारिता मंत्री गौतम दक ने केंद्रीय सहकारी बैंक के पास प्राइवेट स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा का उदघाटन किया, प्राइवेट बैंक की सेवाओं की मुक्तकंठ से प्रशंसा की
जयपुर, 16 जुलाई (मुखपत्र)। सहकारी बैंकिंग को सुदृढ़ करने की ओर ठोस कदम बढ़ाते हुए सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम दक ने गुरूवार को वैशालीनगर, जयपुर में जयपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रधान कार्यालय और मेन ब्रांच के पास एक प्राइवेट स्मॉल फायनेंस बैंक की शाखा का उदघाटन किया और उनकी सेवाओं की तारीफ के पुल बांध दिये।
वैशाली नगर में नर्सरी सर्किल से कुछ ही दूरी पर गौतम दक ने जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (जनाएसएफबी) की शाखा का उदघाटन किया। इस अवसर पर दक ने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति के लिए मजबूत और समावेशी बैंकिंग व्यवस्था बेहद आवश्यक है। वित्तीय समावेशन से आर्थिक मजबूती का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के बैंकिंग सेवाओं के विस्तार से व्यक्तियों, परिवारों, एंटरप्रेन्योर्स और छोटे कारोबारियों की औपचारिक बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच बेहतर होगी और वे अपनी दैनिक एवं व्यावसायिक आवश्यकता के अनुरूप ऋण सुविधा प्राप्त कर सकेगें। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं के विस्तार से बचत की संस्कृति विकसित होती है और इससे व्यक्ति अपनी भविष्य के लिये बेहतर आर्थिक परिवेश का निर्माण कर सकता है।
सुविधाजनक, भरोसेमंद सेवाएं देंगे: मूर्ति
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के हेड-ब्रांच बैंकिग एवं चीफ मार्केटिंग ऑफिसर श्रीनिवास मूर्ति ने कहा कि जयपुर, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। वैशाली नगर शाखा का उद्घाटन प्रमुख बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की हमारी निरंतर मौजूदगी का हिस्सा है। हमारा उद्देश्य ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप सरल, सुलभ और ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि व्यक्ति, परिवार और व्यवसाय अपने वित्तीय लक्ष्यों को हासिल कर सकें। नई शाखा के माध्यम से हम स्थानीय समुदाय को सुविधाजनक, भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं।
इस अवसर पर जयपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक ओमप्रकाश जैन, जयपुर जोनल एडिशनल रजिस्ट्रार एमएल गुर्जर, जोनल हेड-लाइबिलिटीज नीरजकुमार सहित अन्य बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सरकार ने 21 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के प्रबंध निदेशक बदल दिये
सहकारिता विभाग में स्थानांतरण : योग्य, दक्ष एवं अनुभवी अधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
अधिकारियों का प्रदर्शन तय करेगा कि वे पुरस्कार के हकदार हैं या दंड के भागीदार : डॉ. समित शर्मा

