30 हजार सारथियों ने थामा भारत टैक्सी का दामन
बीमा व आसान ऋण की सुविधा मिलेगी, राइड के लक्ष्य पूरा करने पर मिलेगा गिफ्ट हैम्पर
जयपुर, 15 जुलाई (मुखपत्र)। सहकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने सोमवार को भारत टैक्सी (Bharat Taxi) सेवा की प्रदेश में औपचारिक शुरूआत करने की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि भारत टैक्सी सेवा सारथियों को मालिक के रूप में पंजीकृत कर अपनी सेवाएं पारदर्शी रूप से किफायती दरों पर देने के लिये तैयार है। इसके लिये अधिक से अधिक टैक्सी सारथियों को इस सेवा से जोडऩे का आह्वान किया।
डॉ. शर्मा ने कहा कि भारत टैक्सी सेवा के माध्यम से सारथियों का सशक्तीकरण किया जा रहा है। भारत टैक्सी से जुडऩे पर उन्हें एसबीआई मुद्रा ऋण लेने के लिये तीन साल के स्थान पर एक साल की आयकर विवरणी पर ही ऋण प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, सारथियों का इफको-टोकियो इन्श्योरेंस कम्पनी से बीमा करवाया जायेगा। जो सारथी अपने लक्ष्य को पूरा करेगा, उसे प्रोत्साहित करने के लिये एक अमूल गिफ्ट हैम्पर अतिरिक्त मिलेगा।
30 हजार सारथियों ने थामा भारत टैक्सी का दामन
डॉ. शर्मा ने बताया कि अब तक भारत टैक्सी सेवा से 30 हजार सारथी जुड़ चुके हैं और 18 हजार से अधिक सारथी सक्रिय रूप से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहकारिता शोषण के विरूद्ध सबसे सुगम एवं विश्वसनीय समाधान है, इसलिये अधिक से अधिक सारथियों को इस सेवा से जोड़े जाने के लिये मिलकर कार्य करें।
अधिकतम व्यावसासिक राइड के लिए प्रयासरत
उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यालयों में भारत टैक्सी सेवाओं के विस्तार के लिये राजस्थान पुलिस, नगर निगम, एयरपोर्ट अथोरिटी, रोडवेज, रेलवे आदि के साथ अनुबंध किया जायेगा ताकि भारत टैक्सी सेवा से जुड़े सारथियों को अधिकाधिक व्यावसायिक राइड मिल सके। उन्होंने स्थानीय राज्य प्रबंधक को निर्देश दिये कि वे जयपुर में भारत टैक्सी सेवा का कवरेज बढाएं ताकि अधिकतम लोगों को लाभान्वित हो सके।
जयपुर, 15 जुलाई (सहकार गौरव)। सहकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने सोमवार को भारत टैक्सी सेवा की प्रदेश में औपचारिक शुरूआत करने की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि भारत टैक्सी सेवा सारथियों को मालिक के रूप में पंजीकृत कर अपनी सेवाएं पारदर्शी रूप से किफायती दरों पर देने के लिये तैयार है। इसके लिये अधिक से अधिक टैक्सी सारथियों को इस सेवा से जोडऩे का आह्वान किया।
सरकार ने 21 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के प्रबंध निदेशक बदल दिये
सहकारिता विभाग में स्थानांतरण : योग्य, दक्ष एवं अनुभवी अधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
अधिकारियों का प्रदर्शन तय करेगा कि वे पुरस्कार के हकदार हैं या दंड के भागीदार : डॉ. समित शर्मा

