सहकारिता

राइसेम के राज्य सहकारी संघ में विलय और नियमित भर्तियों के प्रस्ताव पारित

राजस्थान राज्य सहकारी संघ की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

जयपुर, 26 नवंबर (मुखपत्र)। नेहरू सहकार भवन के सभागार में बुधवार को राजस्थान राज्य सहकारी संघ, जयपुर की वार्षिक साधारण सभा (AGM) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसमें प्रशासक भोमाराम, एडिशनल रजिस्ट्रार (सीनियर स्केल), जितेंद्र प्रसाद, प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड, संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद रफीक, डॉ. जेपी यादव, सहायक रजिस्ट्रार सहित संघ के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।

प्रशासक भोमाराम ने प्रशासकीय उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2025-26 के दौरान आयोजित प्रशिक्षण शिविरों का विवरण दिया तथा वर्ष 2027-28 के लिए एक विस्तृत प्रशिक्षण कार्ययोजना का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा। इसके साथ ही, संघ के सेवानिवृत्त कार्मिकों को प्रशिक्षण के बदले प्राप्त धनराशि से उनके सेवानिवृत्ति परिलाभों का शीघ्र भुगतान किए जाने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद रफीक ने आमसभा के एजेंडे का संचालन किया, जिसकी सदन द्वारा पुष्टि एवं अनुमोदन की गई।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय एवं मांगें इस प्रकार हैं:-

राइसेम का विलय का प्रस्ताव

राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास लि. के प्रबंध निदेशक जितेंद्र प्रसाद द्वारा राजस्थान राज्य सहकारी शिक्षा एवं प्रबंधन संस्थान (राइसेम) को राजस्थान राज्य सहकारी संघ में विलय करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की।

नियमित कार्मिकों की भर्ती

सदस्यों ने संघ में मानव संसाधन की निरंतरता बनाए रखने और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अनवरत रूप से जारी रखने के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति प्राप्त कर नियमित कार्मिकों की भर्ती कराए जाने का प्रस्ताव लिया। एजीएम में बताया कि संघ में नियमित समस्त 38 कार्मिक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अब एकमात्र स्थायी कार्मिक के रूप में सीईओ ही कार्यरत हैं। संघ के कामकाज को सुचारू ढंग से चलाने के लिए चुनिंदा कार्मिकों को संविदा पर रखा गया है।

जिला संघों का सुदृढ़ीकरण

सदस्यों द्वारा जिला सहकारी संघों को सक्रिय बनाने के लिए सहकारी शिक्षा कोष से अंशदान और उनके भवनों के निर्माण हेतु विभागीय प्रशासनिक सहयोग की पुरजोर मांग रखी गई। साथ ही, राज्य सहकारी संघ और जिला सहकारी संघों के चुनाव यथाशीघ्र कराने की भी मांग उठाई गई।

आमसभा में जिला सहकारी संघों के अध्यक्षों एवं प्रशासकों ने भाग लिया। अंत में मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किये जाने के साथ ही एजीएम का समापन हुआ।

TOP NEWS

प्रदेश में यूरिया एवं डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति तंत्र को मजबूत बनाकर किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव

राजस्थान में सूखे से निपटने की दिशा में ऐतिहासिक पहल, 110 करोड़ रुपए से बदलेगी मरुधरा की खेती की तस्वीर

सहकारिता सेवा के इस वरिष्ठ अधिकारी का VRS आवेदन स्वीकार

 

भजनलाल शर्मा सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर 8 से 25 दिसंबर तक होंगे भव्य आयोजन, अमित शाह के कार्यक्रम की मेजबानी सहकारिता विभाग करेगा

डॉ. समित शर्मा ने सहकारिता विभाग में सिविल सेवा आचरण की कठोर सेंसरशिप लागू की

एसीबी ने उतारी, “मस्तराम” की खुमारी

सहकारी फसली ऋण को मध्यकालीन ऋण में परिवर्तित करने का निर्देश, सूखाग्रस्त तहसीलों के हजारों किसानों को मिलेगी राहत

सहकारी समिति में 1.07 करोड़ रुपए का गबन, निलंबित पैक्स व्यवस्थापक से राशि की वसूली के लिए पैतृक संपत्ति कुर्क की गई

सहकारी बैंकों में अब सीनियर सैकेंडरी पास कर्मचारी का भी प्रमोशन हो सकेगा

64 नए सहकारी निरीक्षकों का पदस्थापन

सहकारी बैंक में सीधी भर्ती के नियम जारी, संविदा कार्मिकों को मिलेंगे बोनस अंक

भजनलाल सरकार ने इस अंदाज में दी सहकारी बैंकों को दीपावली की शुभकामनाएं

ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना : सहकारी बैंकों को 15.51 करोड़ रुपए का ब्याज अनुदान जारी, आधी राशि ग्राम सेवा सहकारी समितियां को मिलेगी

 

मासिक केपीआई मूल्यांकन का उद्देश्य विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व, समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना – डॉ. समित शर्मा

शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने किया कॉनफैड के ‘दीपोत्सव मेला-2026’ का शुभारम्भ

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!