गुलाबी नगरी की सडक़ों पर दौडऩे लगी “भारत टैक्सी”
दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, चंडीगढ़ और लखनऊ के बाद जयपुर में सहकारी परिवहन का शुभारंभ
जयपुर, 4 जून (मुखपत्र)। जयपुरवासी और राज्य के देश के विभिन्न भागों से गुलाबी नगरी मेें आने वाली नागरिक अब यहां भी भारत टैक्सी की बाइक टैक्सी, ऑटो रिक्शा एवं कैब सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। देश की सहकारिता आधारित पहली परिवहन सेवा – भारत टैक्सी का गुरुवार से जयपुर में ट्रायल शुरू कर दिया गया। दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों के बाद अब जयपुर भी सहकारी परिवहन नेटवर्क का हिस्सा बन गया है। जयपुर में अब तक लगभग 13 हजार सारथी भारत टैक्सी से जुड़ चुके हैं।
भारत टैक्सी का यह विस्तार स्मार्ट, समावेशी एवं टिकाऊ शहरी परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जयपुर के हजारों चालक पहले ही इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं, जो सहकारी मॉडल के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। इस पहल से जहां सारथियों (वाहन चालकों) के कल्याण को प्राथमिकता मिलेगी, वहीं यात्रियों को विश्वसनीय और अपेक्षाकृत सस्ती दरों पर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतमकुमार दक ने बताया कि नए ग्राहक ऐप के माध्यम से यात्रियों को सुलभ किराया, पीक आवर्स में भी शून्य सर्ज प्राइसिंग, पारदर्शी एवं निश्चित दरें, एसओएस आपातकालीन सुविधा, स्थानीय एवं विश्वसनीय चालक तथा बेहतर ग्राहक सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे दैनिक आवागमन, लास्ट-माइल कनेक्टिविटी एवं शहरभर में यात्रा करना अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित होगा। (Photo – social media)
TOP NEWS
सहकारी समितियां के माध्यम से ग्रामीणों को घर बैठे मिलेगी बैंकिंग सुविधा
एक और क्रय-विक्रय सहकारी समिति में लाखों रुपये का घोटाला, सहकारी निरीक्षक पर मुकदमा दर्ज
सहकारिता विभाग ने जारी किया संभाग स्तरीय सहकार मेलों का कलेण्डर
आरबीआई ने राजस्थान के एक और केंद्रीय सहकारी बैंक पर जुर्माना लगाया

