राज्य

बरसात, तापमान और बांधों में पानी की उपलब्धता का रियल टाइम डेटा अब सबकी पहुंच में होगा

शुक्रवार को जल संसाधन सूचना पोर्टल का लोकार्पण करेंगे मंत्री सुरेश सिंह रावत

जयपुर, 14 मार्च (मुखपत्र)। भारत सरकार की राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना (NHP) के अंतर्गत जल संसाधन एवं भूजल विभाग राजस्थान द्वारा एक ऐसा डैशबोर्ड बनाया गया है, जिससे बांधों, वर्षा, तापमान आदि का रियल टाइम डेटा आमजन के लिए उपलब्ध हो सकेगा।

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत 15 मार्च को जयपुर स्थित सिंचाई भवन में इस राज्य जल संसाधन प्रणाली डैशबोर्ड का लोकार्पण करेगे। इस पोर्टल का उद्देश्य देश-प्रदेश के जल संसाधनों का सतत व बेहतर प्रबंधन करना है। जल संसाधन सूचना पोर्टल द्वारा जल संसाधन सम्बंधित आंकड़ों को पब्लिक डोमेन में उपलब्ध कराया जायेगा।

जल संसाधन मंत्री श्री रावत ने कहा कि इसकी सहायता से कृषकों को पानी की उपलब्धता की सही जानकारी समय पर मिल पायेगी, जिससे वे सही समय पर उचित निर्णय ले पायेंगे। जल संसाधन मंत्री ने कहा कि उक्त प्रणाली से विभिन्न बांधों, भूजल, तापमान, वर्षा, जल भराव आदि का रियल टाइम डेटा उपलब्ध होगा एवं पुराने रिकॉर्ड भी कुछ समय पश्चात पोर्टल पर उपलब्ध होंगे।

 

error: Content is protected !!