Tuesday, November 10, 2026
Latest:
राज्य

टांटिया यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरमैन डॉ. मोहित टांटिया ‘एफसीआई एडवाइजरी कमेटी’ के सदस्य मनोनीत

श्रीगंगानगर, 4 जुलाई (मुखपत्र)। टांटिया यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरमैन डॉ. मोहित टांटिया को भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की FCI राजस्थान एडवाइजरी कमेटी में सदस्य मनोनीत किया गया है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अवर सचिव ने गत दिवस इस आशय के आदेश जारी किएं। यह कमेटी प्रदेश में खाद्यान्न की खरीद, भंडारण, वितरण आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. टांटिया केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर लोकोमोटोर डिसेबिलिटीज (NILD) की कार्यसमिति में भी सदस्य हैं। उच्च शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम कर रहे डॉ. मोहित टांटिया सामाजिक सरोकारों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

 

 

error: Content is protected !!