राज्य

सहकारी बैंक कार्मिकों के 17वें वेतन समझौता मांग-पत्र का विमोचन

कोटा, 12 सितम्बर (मुखपत्र)। सहकारी बैंक्स कार्मिक संगठन के राष्ट्र स्तरीय पदाधिकारी नागेंद्र सिंह (मेरठ) के मुख्य आतिथ्य एवं भारतीय मजदूर संघ (विकास प्रकोष्ठ) के प्रभारी बृजेशकांत गौतम की अध्यक्षता में अखिल राजस्थान सहकारी बैंक्स कर्मचारी संघ एवं अखिल राजस्थान सहकारी बैंक्स अधिकारी एसोसिएशन का सम्मेलन श्रीनाथपुरम, कोटा में आयोजित हुआ।

सम्मेलन में भारतीय मजदूर संघ, कोटा के जिला महामंत्री रवि गौतम, अवधेश मिश्रा, राजेंद्र शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष रघुवीर शर्मा, प्रांतीय महासचिव कल्याण सिंह, कोषाध्यक्ष रत्तीराम सामदिया, रामरूप मीणा, रजत सिसोदिया, कोटा इकाई अध्यक्ष शशि शेखर, दीनदयाल मीणा, अनुराग शर्मा सहित अपेक्स बैंक, कोटा जिला इकाई तथा बारां, बूंदी, झालावाड़ के कार्मिकों ने भाग लिया।

सम्मेलन में 17वें वेतन समझौता मांग-पत्र लघु पुस्तिका का विमोचन किया गया। इसे रामरूप मीणा ने तैयार किया है। इसमें कुल 5 खंड एवं 10 अध्याय हैं, जिनमें राजस्थान के सहकारी बैंक कार्मिकों के 01.01.2024 से लम्बित 17वें वेतन समझौता से संबंधित समस्त परिलाभों से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है।

नागेंद्र सिंह ने 3 अक्टूबर 2026 को अयोध्या में प्रस्तावित ऑल इंडिया कॉपरेटिव बैंक एम्प्लाइज ऑर्गेनाइजेशन के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। शशि शेखर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!