सहकारिता

अपेक्स बैंक में 6 साल बाद डीपीसी सम्पन्न, 74 कार्मिकों को मिला पदोन्नति का लाभ, पी.के. नाग जीएम और सहकार नेता आमेरा एजीएम बने

जयपुर, 31 दिसम्बर (मुखपत्र) । राजस्थान राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (आरएससीबी/अपेक्स बैंक) जयपुर में छह साल से लम्बित विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिश के आधार पर 74 बैंक कार्मिकों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया है। सहकार नेता सूरजभान सिंह आमेरा के नेतृत्व में बैंक कार्मिकों ने इसे अब तक की सबसे नियमानुसार, निष्पक्ष एवं पारदर्शी डीपीसी प्रक्रिया बताते हुए, प्रबंध निदेशक भोमाराम का आभार व्यक्त किया और उन्हें बुके भेंट कर, उनका अभिनंदन किया। इसके साथ हुई रिव्यू डीपीसी में छह साल पहले हुई कुछ गलत सिफारिशों को दुरुस्त करते हुए, सम्बंधित वर्ष में पात्र कार्मिकों को नियमानुसार पदोन्नति प्रदान की गयी।

बैंक प्रशासक एवं सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पदोन्नति कमेटी, जिसमें रजिस्ट्रार मेघराज सिंह रतनू, सदस्य एवं अपेक्स बैंक के प्रबंध निदेशक भोमाराम सदस्य सचिव हैं, की अनुशंसा पर, एमडी ने 29 दिसम्बर 2023 को पदोन्नति आदेश जारी कर दिये।

सहकार नेता आमेरा ने किया स्वागत, डीपीसी को बताया अभूतपूर्व

 

सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा

ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज यूनियन और ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव, सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने 6 साल से लम्बित डीपीसी प्रक्रिया सम्पन्न करने के लिये बैंक प्रशासक श्रीमती श्रेया गुहा, रजिस्ट्रार मेघराज सिंह रतनू और प्रबंध निदेशक भोमाराम का आभार व्यक्त किया है। आमेरा ने इस नियमानुसार, निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शी डीपीसी का स्वागत करते हुए कहा कि विभागीय पदोन्नति कमेटी की अनुशंसा के आधार पर सभी पदों पर, सभी वर्गों के बैंक कार्मिकों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया है।

आमेरा ने कहा कि 6 साल से बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी, नियमित डीपीसी एवं रिव्यू डीपीसी का इंतजार कर रहे थे, ताकि कार्मिकों को उनकी योग्तया एवं पात्रता के अनुरूप पदोन्नति मिल सके। यह डीपीसी अपेक्स बैंक प्रबंधन का एक अभूतपूर्व एवं स्वागत योग्य कदम है।
आमेरा ने बैंक प्रबन्धन से मैनेजर वर्ग की वरिष्ठता आपत्ति का नियमानुसार निस्तारण कर वर्ष 2022-23 में इस पद की पद्दोन्नति करने व डीपीसी में बंद लिफाफो का शीघ्र निस्तारण करने की अपेक्षा की है।

सहकार नेता ने डीपीसी से पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों सहित समस्त बैंक कार्मिकों का आह्वान किया कि व्यवसाय विविधिकरण और बेहतर ग्राहक सेवा के साथ बैंक कारोबार में उत्तरोतर प्रगति और सभी आर्थिक मानदंडों में बेहतर उपलब्धि के लिए समर्पित भाव से कार्य करें क्योंकि एक आर्थिक रूप से सुदृढ़ बैंक ही कार्मिक कल्याण परिलाभों की गारंटी है।

पी.के. नाग, महाप्रबंधक

पी.के. नाग बने महाप्रबंधक

आदेशानुसार, डीजीएम पी.के. नाग को महाप्रबंधक (सामान्य/2022-23) के पद पर पदोन्नत किया गया है। डीजीएम पीयूष जी. नारायण को भी जीएम पद पर पदोन्नत करने की अनुशंसा की गयी है, हालांकि लम्बित आरोप पत्र के कारण फिलहाल उनका लिफाफा बंद रखा गया है।

एजीएम से डीजीएम संवर्ग

एजीएम से डीजीएम पद पर पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में,

एचपी जैन (सामान्य/2022-23)

अमित कुमार शर्मा (सामान्य/2022-23)

श्रीमती रुचि शर्मा (सामान्य/2022-23)

मनीष राव (सामान्य/2022-23)

और मनप्रीत सिंह (सामान्य/2022-23) शामिल हैं।

विजयकुमार श्रीवास्तव को भी एजीएम से डीजीएम पद पर पदोन्नत करने की अनुशंसा की गयी है, हालांकि लम्बित आरोप पत्र के कारण फिलहाल उनका लिफाफा बंद रखा गया है।

वरिष्ठ प्रबंधक से सहायक महाप्रबंधक संवर्ग

डीपीसी की अनुशंसा के आधार पर, 14 वरिष्ठ प्रबंधकों को सहायक महाप्रबंधक पद पर पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया है। ये हैं :-

शेर सिंह (एससी/2019-20)

सुरेश कुमार (सामान्य/2019-20)

पृथ्वीराज सिंह (सामान्य/2019-20)

सत्य नारायण (सामान्य/2019-20)

श्रीमती गायत्री बैरवा (एससी/2020-21)

विनोद कुमार मिश्रा (सामान्य/2020-21)

अभिराज भानू (सामान्य/2021-22)

अनिल खटीक (एससी/2021-22)

पुष्पेंद्र सिंह डागुर (सामान्य/2021-22)

प्रकाशचंद मीणा (एसटी/2021-22)

सूरजभान सिंह आमेरा (सामान्य/2021-22)

सुश्री भावना शर्मा (सामान्य/2021-22)

तारांचद (एससी/2022-23)

श्रीमती कलावती चौहान (सामान्य/2022-23)

इनके अलावा, कमेटी ने शिवचरण गुर्जर, अशोक कुमार जैन और अनिल कुमार शर्मा को भी एजीएम के पद पर पदोन्नत किये जाने की अनुशंसा की है, हालांकि लम्बित आरोप पत्र के कारण फिलहाल इनका लिफाफा बंद रखा गया है।

प्रबंधक से वरिष्ठ प्रबंधक संवर्ग

महेश कुमार वर्मा (अजा/2018-19)

मनोज कुमार (ओबीसी/2018-19)

उमाशंकर शर्मा (सामान्य/2018-19)

एन.के. उपाध्याय (सामान्य/2019-20)

ओ.पी. अग्रवाल (सामान्य/2019-20)

एस.एल. स्वामी (सामान्य/2019-20)

पी.के. अरोड़ा (सामान्य/2019-20)

पी.एस. माथुर (सामान्य/2019-20)

एम.एल. मूलचंदानी (सामान्य/2019-20)

रामकेश मीणा (अजजा/2020-21)

आर.पी. गवारिया (अजा/2020-21

कल्याण सिंह चौहान (सामान्य/2020-21)

डी.पी.एस. चौहान (सामान्य/2020-21)

एन.के. छाबड़ा (सामान्य/2020-21)

श्रीमती राजश्री ताम्बिया (अजा/2020-21)

अनिल कुमार मीणा (अजजा/2021-22)

आर.एस. खंगार (अजा/2021-22)

हरिओम मीणा (अजजा/2021-22)

आर.के. मारोठिया (सामान्य/2021-22)

 

बैंकिंग सहायक से प्रबंधक संवर्ग

गणेश नारायण मीणा (अजजा/2018-19)

धर्मसिंह मीणा (अजजा/2018-19)

सतीश कुमार मेघ (अजा/2018-19)

भगवान सहाय मीणा (अजजा/2018-19)

सुमित कुमार मीणा (अजजा/2018-19)

अमरचंद मीणा (अजजा/2019-20)

दिलीप कुमार देवड़ा (सामान्य/2019-20)

मनीष चौधरी (सामान्य/2019-20)

संजय निम्बावत (ओबीसी/2019-20)

शैलेंद्र सिंह (अजा/2019-20)

रवि कुमार (अजा/2019-20)

गिराराज शरण तिवाड़ी (सामान्य/2020-21)

अनिश कुमार शर्मा (सामान्य/2020-21)

सुरेंद्र सिंह राठौड़ (सामान्य/2020-21)

अनिल कुमार (सामान्य/2020-21)

श्रीमती अर्णिमा शर्मा (सामान्य/2020-21)

श्रीमती तनुश्री राठौड़ (सामान्य/2020-21)

रामेश्वर (ओबीसी/2020-21)

श्रीमती शिक्षा गुप्ता (सामान्य/2020-21)

श्रीमती नमिता गुप्ता (सामान्य/2020-21)

श्रीमती निधि खण्डेलवाल (सामान्य/2020-21)

श्रीमती निम्मी गुप्ता (सामान्य/2020-21)

श्रीमती चेतना अग्रवाल (सामान्य/2021-22)

संदीप गढ़वाल (ओबीसी/2021-22)

ललित कुमार शर्मा (सामान्य/2021-22)

राजेंद्र कुमार शर्मा (सामान्य/2021-22)

गिरधारी लाल ओला (ओबीसी/2021-22)

रिव्यू डीपीसी

वरिष्ठ प्रबंधक से सहायक महाप्रबंधक की 2017-18 की रिव्यू डीपीसी में श्रीमती सुमन जैन को साल 2017-18 में रिक्ति पर पदोन्नति दी गयी है। जबकि उपरोक्त डीपीसी में पदोन्नत किये गये सुरेश कुमार को पदावतन कर एजीएम से सीनियर मैनेजर बना दिया गया है। हालांकि, रेगुलर डीपीसी में सुरेश कुमार को वर्ष 2019-20 में पुन: सहायक महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नति दी गयी है।

प्रबंधक से वरिष्ठ प्रबंधक संवर्ग की साल 2016-17 की रिव्यू डीपीसी में, महेश कुमार वर्मा द्वारा वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर वर्ष 2015-16 में पदोन्नति फोरगो किये जाने के कारण, तारांचद का वरिष्ठता क्रमांक सुश्री भावना शर्मा के नीचे रखा गया है। इसी प्रकार, वर्ष 2017-18 की रिव्यू डीपीसी में, ताराचंद को वर्ष 2016-17 में पदोन्नत किये जाने के कारण, उत्पन्न रिक्ति पर साल 2017-18 मुक्तेश्वर प्रसाद को पदोन्नति प्रदान करते हुये, उनका वरिष्ठता क्रमांक विक्रम सिंह के नीचे रखा गया है।

बैंकिंग सहायक से प्रबंधक संवर्ग वर्ग में वर्ष 2017-18 की रिव्यू डीपीसी में कृष्ण कुमार और हेमन्त बालोटिया को पदोन्नति प्रदान की गयी है। पदोन्नति के उपरांत कृष्ण कुमार का वरिष्ठता क्रमांक शाहबाज आलम से नीचे और श्रीमती मैना जैन के ऊपर रखा गया है जबकि बालोटिया का वरिष्ठता क्रमांक दीपक धमनिया के नीचे और मुकेश सैनी के ऊपर रहेगा।

पदावनत

साल 2017-18 की रेगुलर डीपीसी में अनारक्षित श्रेणी में पदोन्नति पाने वाले गणेश नारायण मीणा को पदावनत कर, पुन: बैंकिंग सहायक बना दिया गया है। आदेशानुसार, उनका पुन: वेतन स्थिरिकरण नहीं किया जायेगा, न ही उनसे पूर्व में उच्च पद पर दिये गये परिलाभों की वसूली की जायेगी। हालांकि, रेगुलर डीपीसी में गणेश नारायण को वर्ष 2018-19 में पुन: प्रबंधक के पद पर पदोन्नति दी गयी है।

error: Content is protected !!