सहकारिता

उदयपुर जिले में सहकारी चुनाव की घोषणा, आठ चरण में होंगे पैक्स, लैम्पस के चुनाव

जयपुर, 8 जुलाई (मुखपत्र)। राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को उदयपुर जिले में सहकारी चुनाव की घोषणा कर दी गयी। जिले में निर्वाचन योग्य एवं निर्वाचन ड्यू ग्राम सेवा सहकारी समितियों यानी पैक्स और लैम्पस में नयी प्रबंध कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया दो चक्र में सम्पन्न होगी। प्रथम चक्र में पांच चरण में तथा द्वितीय चक्र में तीन चरण में चुनाव करवाये जाने हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

निर्धारित चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है –

प्रथम चक्र

प्रथम चरण

प्रथम चक्र में प्रथम चरण के लिए 23 अगस्त 2023 को निर्वाचन का नोटिस जारी होगा एवं वार्डवार प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। प्रस्तावित मतदाता सूची पर 28 अगस्त तक आपत्तियों की सुनवाई कर, वार्डवार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

4 सितम्बर को नामांकन पत्र दाखिल करने से लेकर चुनाव में भाग लेेने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इसके उपरांत 13 सितम्बर को मतदान होगा एवं इसी दिन सायंकाल में मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। पदाधिकारियों का चुनाव 14 सितम्बर को होगा।

द्वितीय चरण

प्रथम चक्र में द्वितीय चरण के लिए 24 अगस्त 2023 को निर्वाचन का नोटिस जारी होगा एवं वार्डवार प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। प्रस्तावित मतदाता सूची पर 29 अगस्त तक आपत्तियों की सुनवाई कर, वार्डवार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

5 सितम्बर को नामांकन पत्र दाखिल करने से लेकर चुनाव में भाग लेेने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इसके उपरांत 15 सितम्बर को मतदान होगा एवं इसी दिन सायंकाल में मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। पदाधिकारियों का चुनाव 16 सितम्बर को होगा।

तृतीय चरण

प्रथम चक्र में तृतीय चरण के लिए 25 अगस्त 2023 को निर्वाचन का नोटिस जारी होगा एवं वार्डवार प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। प्रस्तावित मतदाता सूची पर 31 अगस्त तक आपत्तियों की सुनवाई कर, वार्डवार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

6 सितम्बर को नामांकन पत्र दाखिल करने से लेकर चुनाव में भाग लेेने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इसके उपरांत 17 सितम्बर को मतदान होगा एवं इसी दिन सायंकाल में मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। पदाधिकारियों का चुनाव 18 सितम्बर को होगा।

चतुर्थ चरण

प्रथम चक्र में चतुर्थ चरण के लिए 26 अगस्त 2023 को निर्वाचन का नोटिस जारी होगा एवं वार्डवार प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। प्रस्तावित मतदाता सूची पर 1 सितम्बर तक आपत्तियों की सुनवाई कर, वार्डवार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

8 सितम्बर को नामांकन पत्र दाखिल करने से लेकर चुनाव में भाग लेेने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इसके उपरांत 19 सितम्बर को मतदान होगा एवं इसी दिन सायंकाल में मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। पदाधिकारियों का चुनाव 20 सितम्बर को होगा।

पंचम चरण

प्रथम चक्र में पंचम चरण के लिए 27 अगस्त 2023 को निर्वाचन का नोटिस जारी होगा एवं वार्डवार प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। प्रस्तावित मतदाता सूची पर 2 सितम्बर तक आपत्तियों की सुनवाई कर, वार्डवार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

11 सितम्बर को नामांकन पत्र दाखिल करने से लेकर चुनाव में भाग लेेने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इसके उपरांत 21 सितम्बर को मतदान होगा एवं इसी दिन सायंकाल में मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। पदाधिकारियों का चुनाव 22 सितम्बर को होगा।

द्वितीय चक्र

प्रथम चरण

द्वितीय चक्र में प्रथम चरण के लिए 26 सितम्बर 2023 को निर्वाचन का नोटिस जारी होगा एवं वार्डवार प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। प्रस्तावित मतदाता सूची पर 1 अक्टूबर तक आपत्तियों की सुनवाई कर, वार्डवार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

5 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करने से लेकर चुनाव में भाग लेेने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इसके उपरांत 11 अक्टूबर को मतदान होगा एवं इसी दिन सायंकाल में मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। पदाधिकारियों का चुनाव 12 अक्टूबर को होगा।

द्वितीय चरण

द्वितीय चक्र में द्वितीय चरण के लिए 27 सितम्बर 2023 को निर्वाचन का नोटिस जारी होगा एवं वार्डवार प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। प्रस्तावित मतदाता सूची पर 3 अक्टूबर तक आपत्तियों की सुनवाई कर, वार्डवार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

6 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करने से लेकर चुनाव में भाग लेेने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इसके उपरांत 13 अक्टूबर को मतदान होगा एवं इसी दिन सायंकाल में मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। पदाधिकारियों का चुनाव 14 अक्टूबर को होगा।

तृतीय चरण

द्वितीय चक्र में तृतीय चरण के लिए 29 सितम्बर 2023 को निर्वाचन का नोटिस जारी होगा एवं वार्डवार प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। प्रस्तावित मतदाता सूची पर 4 अक्टूबर तक आपत्तियों की सुनवाई कर, वार्डवार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

9 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करने से लेकर चुनाव में भाग लेेने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इसके उपरांत 15 अक्टूबर को मतदान होगा एवं इसी दिन सायंकाल में मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। पदाधिकारियों का चुनाव 16 अक्टूबर को होगा।

error: Content is protected !!