राज्यसहकारिता

बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के चुनाव की घोषणा, 16 फरवरी से आरम्भ होगी निर्वाचन प्रक्रिया

बीकानेर, 1 फरवरी (मुखपत्र)। राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण द्वारा बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लिमिटेड, बीकानेर में नई समिति के गठन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने के लिए बीकानेर प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड के वसूली अधिकारी, वासुदेव सिंह (सहायक रजिस्ट्रार) को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

चुनाव प्राधिकारी बृजेंद्र राजौरिया (सीनियर एडिशनल रजिस्ट्रार) के अनुसार, संचालक मंडल के चुनाव के लिए निर्वाचन का नोटिस एवं प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन 16 फरवरी 2023 को किया जायेगा। 16 फरवरी से 22 फरवरी दोपहर 1 बजे तक प्रस्तावित मतदाता सूची पर आक्षेप प्राप्त किये जाएंगे। उसके पश्चात आक्षेपों पर सुनवाई कर, अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

27 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किये जाएंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच कर वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा। 28 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लिये जा सकेंगे, तदोपरांत चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा। यदि आवश्यक हुआ तो 3 मार्च को सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्ति के पश्चात सायं 5 बजे मतगणना प्रारम्भ कर, चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। पदाधिकारियों का चुनाव 4 मार्च को कराया जायेगा।

यूं चुना जाता है संचालक मंडल

होलसेल भंडार के 12 सदस्यीय संचालक मंडल में डेलिगेट बॉडी यानी व्यक्तिगत सदस्यों से चुनकर आने वाली प्रतिनिधि साधारण निकाय से संचालक मंडल के लिए 6 सदस्य चुनकर आएंगे। शेष 6 सदस्यों में से, तीन सदस्य ग्राम सेवा सहकारी समिति और प्राथमिक महिला सहकारी समिति से चुनकर आते हैं, जबकि तीन अन्य सदस्य, भंडार के सदस्य प्राथमिक भंडारों से चुने जाते हैं। वैसे भंडार के संचालक मंडल में कुल 16 सदस्य होते हैं। शेष चार सदस्य सरकारी प्रतिनिधि होते हैं। इनमें सम्बंधित केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक, जिला रसद अधिकारी, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां एवं भंडार के महाप्रबंधक शामिल हैं।ब

error: Content is protected !!