राज्य

नाबार्ड के राज्य ग्रामीण विकास कॉन्क्लेव में बोले मुख्य सचिव – विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को साकार करने में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की अहम भूमिका

जयपुर, 27 नवंबर (मुखपत्र)। ग्रामीण राजस्थान के विकास को नई गति देने तथा राज्य की प्राथमिकता क्षेत्र ऋण क्षमता का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) राजस्थान क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा शुक्रवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में राज्य ग्रामीण विकास कॉन्क्लेव 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ग्रामीण विकास को विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए वित्तीय समावेशन, ऋण प्रवाह, महिला सशक्तीकरण एवं विभिन्न संस्थाओं के समन्वित प्रयासों पर जोर दिया।

मुख्य सचिव ने अपने संबोधन में सिंचाई, कृषि प्रसंस्करण, जलागम विकास, ग्रामीण अवसंरचना एवं आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में नाबार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल सुरक्षा, जलवायु अनुकूलन, ग्रामीण संपर्क, नवीकरणीय ऊर्जा एवं कृषि अवसंरचना ग्रामीण समृद्धि के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने पीएम-कुसुम योजना, यमुना जल समझौता, संशोधित पार्वती-कालिसिंध-चम्बल लिंक परियोजना तथा जलागम विकास कार्यक्रमों को राज्य के विकास के महत्वपूर्ण संसाधन बताते हुए इनके प्रभावी उपयोग पर बल दिया।

महिलाओं की ऋण तक पहुंच बढ़ाई जाए

मुख्य सचिव ने राज्य में ऋण प्रवाह को बढ़ावा देने तथा उपलब्ध वित्तीय एवं संस्थागत इकोसिस्टम का प्रभावी उपयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने राजीविका की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उन्हें स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संगठित करने तथा ऋण सुविधा से जोडऩे में राजीविका की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने महिलाओं की ऋण तक पहुंच बढ़ाने तथा उन्हें विभिन्न आर्थिक गतिविधियों एवं उद्यमिता से जोडऩे पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

मुख्य सचिव ने प्रतिभागियों से आर्थिक रूप से व्यावहारिक एवं सफल परियोजनाओं की पहचान कर उन्हें अन्य जिलों में भी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नाबार्ड, एसएलबीसी, भारतीय रिजर्व बैंक, बैंकों, सरकारी विभागों एवं ग्रामीण हितधारकों के संयुक्त प्रयास से ही आर्थिक रूप से सशक्त ग्रामीण परिवारों का निर्माण तथा विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति संभव होगी।

5.76 लाख करोड़ रुपये की प्राथमिकता क्षेत्र ऋण क्षमता का आकलन

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आर. रविबाबू ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि नाबार्ड द्वारा वर्ष 202728 के लिए राजस्थान की प्राथमिकता क्षेत्र ऋण क्षमता का आकलन 5.76 लाख करोड़ रुपए किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य राज्य की इस विशाल ऋण क्षमता को ठोस विकासात्मक गतिविधियों में परिवर्तित करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना एवं व्यावहारिक अनुशंसा तैयार करना है।

जमीनी जरूरतों के अनुरूप हो ऋण योजना

भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक रंजीव शंकर ने कहा कि ऋण नियोजन में ऋण लेने वालों की क्षमता, बाजार से जुड़ाव तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था की ऋण अवशोषण क्षमता को ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने प्राथमिकता क्षेत्र ऋण (पीएसएल) के लक्ष्य एवं वित्तीय समावेशन के उद्देश्य की प्राप्ति पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मंच सरकार की विकास प्राथमिकता एवं वित्तीय संस्थानों की ऋण वितरण क्षमता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक हैं।

ऋण वितरण में पारदर्शिता एवं प्रभावी निगरानी पर जोर

राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एंड इनोवेशन (आरआईटीआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने ऋण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सुलभ बनाने के लिए रियल-टाइम डैशबोर्ड विकसित करने तथा ऋण के वास्तविक उपयोग की निगरानी के लिए मजबूत तंत्र स्थापित करने की आवश्यकता बताई। एसएलबीसी की संयोजक परिमिता मिश्रा ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में ऋण वितरण लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि, चुनौती तथा राज्य सरकार के विभागों एवं बैंकों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर चर्चा की। इस अवसर पर सिडबी, भारतीय स्टेट बैंक एवं आईसीआईसीआई बैंक के महाप्रबंधकों ने भी अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।

तकनीकी सत्रों में ग्रामीण विकास की प्राथमिकता पर चर्चा

कॉन्क्लेव के अंतर्गत चार तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इनमें राजस्थान में ऋण क्षमता एवं क्षेत्रवार अवसर, अवसंरचना एवं जलवायु संबंधी राज्य की प्राथमिकता, जल सुरक्षा एवं जलवायु लचीलेपन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं मूल्य श्रृंखला तथा कृषि प्रसंस्करण एवं बाजार संपर्क जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। अंतिम सत्र में आगे की कार्ययोजना तैयार करने के लिए खुली चर्चा आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न हितधारकों ने कार्यान्वयन योग्य सुझाव प्रस्तुत किए।

पुस्तिका का विमोचन, उत्कृष्ट संस्थाएं सम्मानित

इस अवसर पर नाबार्ड द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ‘जल से जीवन वाड़ी से खुशहाली तक : एलआरईडीपी एवं ट्राइब्स सफलता की कहानियां’ का विमोचन किया गया। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स), किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), ऑफ फार्म उत्पादक संगठनों (ओएफपीओ) एवं स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को सम्मानित किया गया।

कॉन्क्लेव में वरिष्ठ बैंकर, विकास वित्तीय संस्थानों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा ग्रामीण विकास से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

TOP NEWS

सहकारी संस्थाओं में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र आरंभ होगी

राइसेम के राज्य सहकारी संघ में विलय और नियमित भर्तियों के प्रस्ताव पारित

प्रदेश में यूरिया एवं डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति तंत्र को मजबूत बनाकर किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव

राजस्थान में सूखे से निपटने की दिशा में ऐतिहासिक पहल, 110 करोड़ रुपए से बदलेगी मरुधरा की खेती की तस्वीर

सहकारिता सेवा के इस वरिष्ठ अधिकारी का VRS आवेदन स्वीकार

 

भजनलाल शर्मा सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर 8 से 25 दिसंबर तक होंगे भव्य आयोजन, अमित शाह के कार्यक्रम की मेजबानी सहकारिता विभाग करेगा

डॉ. समित शर्मा ने सहकारिता विभाग में सिविल सेवा आचरण की कठोर सेंसरशिप लागू की

एसीबी ने उतारी, “मस्तराम” की खुमारी

सहकारी फसली ऋण को मध्यकालीन ऋण में परिवर्तित करने का निर्देश, सूखाग्रस्त तहसीलों के हजारों किसानों को मिलेगी राहत

सहकारी समिति में 1.07 करोड़ रुपए का गबन, निलंबित पैक्स व्यवस्थापक से राशि की वसूली के लिए पैतृक संपत्ति कुर्क की गई

सहकारी बैंकों में अब सीनियर सैकेंडरी पास कर्मचारी का भी प्रमोशन हो सकेगा

64 नए सहकारी निरीक्षकों का पदस्थापन

सहकारी बैंक में सीधी भर्ती के नियम जारी, संविदा कार्मिकों को मिलेंगे बोनस अंक

भजनलाल सरकार ने इस अंदाज में दी सहकारी बैंकों को दीपावली की शुभकामनाएं

ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना : सहकारी बैंकों को 15.51 करोड़ रुपए का ब्याज अनुदान जारी, आधी राशि ग्राम सेवा सहकारी समितियां को मिलेगी

 

मासिक केपीआई मूल्यांकन का उद्देश्य विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व, समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना – डॉ. समित शर्मा

शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने किया कॉनफैड के ‘दीपोत्सव मेला-2026’ का शुभारम्भ

 

error: Content is protected !!