सहकारिता

5.50 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री के साथ राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला सम्पन्न

जयपुर। राष्ट्रीय सहकारी मसाला मेला-2026 में पुरस्कार प्राप्त करते हुए कृभको के क्षेत्रीय निदेशक रणजीत सिंह, साथ में हैं राजेश गोदारा।

श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली सहकारी संस्थाओं को किया पुरस्कृत

जयपुर, 26 अप्रेल (मुखपत्र)। सहकारिता विभाग एवं राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (कॉनफेड) द्वारा जवाहर कला केन्द्र में आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026, नवाचारों के पथ पर आगे बढ़ते हुए एवं बिक्री के नये रिकार्ड स्थापित कर, रविवार को सम्पन्न हो गया। मेले में रिकॉर्ड 5.50 करोड़ रुपये से अधिक के मसालों एवं अन्य उत्पादों की बिक्री हुई। यह अब तक की सर्वाधिक बिक्री है और गत वर्ष से करीब 1.25 करोड़ रुपये अधिक है। इस बार मेले में लगभग 160 स्टॉल्स लगाये गये थे और मसालों सहित 200 से अधिक प्रकार के उत्पाद उपलब्ध कराये गये।

रविवार को आयोजित समापन समारोह में सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों – एडिशनल रजिस्ट्रार-सीनियर स्केल भोमाराम, अपेक्स बैंक एमडी रणजीत सिंह चूंडावत, जयपुर जोनल एडिशनल रजिस्ट्रार मदनलाल गुर्जर, ज्वाइंट रजिस्ट्रार सोनल माथुर एवं कॉनफेड एमडी राजेन्द्र सिंह ने समारोह में श्रेष्ठ स्टॉल्स को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किये। कृभको के क्षेत्रीय निदेशक रणजीतसिंह भी इस दौरान मंचासीन रहे। इस अवसर पर अन्य राज्यों की सहकारी संस्थाओं, राष्ट्रीय स्तर की सहकारी संस्थाओं और राज्य स्तर की शीर्ष सहकारी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सभी खण्डों के अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। समापन समारोह में सहकारिता विभाग एवं सहकारी संस्थाओं के अधिकारी, कर्मचारी एवं सहकारजन उपस्थित रहे।

सफल आयोजन के लिए शासन सचिव ने दी बधाई

डॉ. समित शर्मा, शासन सचिव (सहकारिता), रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां राजस्थान एवं प्रशासक, कॉनफेड।

सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा ने बताया कि इस बार का मसाला मेला कई कारणों से विशेष रहा। मेले में पहली बार लगभग 160 स्टॉल्स पर उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी की गई। यह अब तक की सर्वाधिक स्टॉल संख्या है और पिछले वर्ष से लगभग 40 अधिक है। मेले में पहली बार उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ट्रॉली की व्यवस्था की गई। आमजन में जागरूकता बढ़ाने एवं जेनेरिक दवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पहली बार मेले में जेनेरिक मेडिसिन जागरूकता स्टॉल भी लगाई गई। आर्गेनिक उत्पादों, श्री अन्न उत्पादों, एक जिला एक उत्पाद एवं जीआई टैग उत्पादों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाया गया। प्रथम बार ग्राम सेवा सहकारी समितियों और कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा मेले में प्रभावी भागीदारी की गई। शासन सचिव ने मेले के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बिक्री में इन संस्थाओं का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा

जयपुर। राष्ट्रीय सहकारी मसाला मेला-2026 में पुरस्कार प्राप्त करते हुए उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भंडार के महाप्रबंधक डॉ. प्रमोद कुमार

शीर्ष संस्थाओं में सर्वाधिक बिक्री की श्रेणी में कॉनफेड प्रथम स्थान पर, तिलम संघ द्वितीय स्थान पर और आरसीडीएफ (जयपुर डेयरी) तृतीय स्थान पर रहे। जिला उपभोक्ता भंडारों में प्रथम स्थान पर कोटा, द्वितीय स्थान पर उदयपुर एवं तृतीय स्थान पर बारां रहे। क्रय विक्रय सहकारी समितियों में मथानिया प्रथम, बिलाड़ा द्वितीय और नागौर तृतीय रहे। ग्राम सेवा सहकारी समितियों में सीकर जिले की पलसाना ग्राम सेवा सहकारी समिति प्रथम स्थान पर एवं डीडवाना-कुचामन जिले की निमोद ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वितीय स्थान पर रही। नवाचार श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य हेतु बाड़मेर जिले की सुंदरा ग्राम सेवा सहकारी समिति को पुरस्कृत किया गया।

विन्यास श्रेणी में इन्हें मिला पुरस्कार

विन्यास (ले-आउट ) श्रेणी में शीर्ष सहकारी संस्थाओं में कॉनफेड प्रथम, अपेक्स बैंक द्वितीय एवं आरसीडीएफ तृतीय स्थान पर रहे। उपभोक्ता सहकारिताओं में जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार उदयपुर को प्रथम, भीलवाड़ा को द्वितीय एवं बाड़मेर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विपणन सहकारिताओं की क्रय विक्रय सहकारी समिति नागौर प्रथम, अजमेर द्वितीय एवं सोजत रोड तृतीय स्थान पर रही।

Related News

राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला का क्रेज, भारत और राजस्थान के ब्यूरोक्रेट्स भी कर रहे खरीदारी

 

रिलेटेड न्यूज़

राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला : शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने दैनिक लक्की ड्रा विजेताओं को दिये गिफ्ट हैम्पर

राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला : एंब्रॉयडरी वर्क वाले सूट और जूट के बैग बने महिलाओं की पहली पसंद

 

शुद्ध व पौष्टिक मसालों का पर्याय बन गया है राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला

राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला का भव्य शुभारंभ

 

Top News

https://mukhpatra.in/posting-of-four-officers-of-the-state-government-service/

राष्ट्रीय सहकारी सुधार अभियान की जयपुर से हुई शुरूआत, एम-पैक्स के गठन एवं सुदृढ़ीकरण पर मंथन

सहकारी बैंकों के किसान 15 मई तक खरीफ फसली ऋण का चुकारा कर सकेंगे, अपेक्स बैंक ने जारी किया आदेश

खरीफ ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढाने को वित्त विभाग ने दी मंजूरी

सीएम-ओटीएस में रिकार्ड वसूली, लॉन्गटर्म सैक्टर को मिलेगी आर्थिक संजीवनी

सहकार में नवाचार : झुंझुनूं में राजस्थान के पहले ‘मिलेट को-ऑप कैफे’ का शुभारंभ

हैंडलिंग एंड ट्रांसपोर्टेशन कार्य में गड़बड़ी, क्रय विक्रय सहकारी समिति का संचालक मंडल भंग, प्रशासक नियुक्त

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!