राज्य

पीएम फसल बीमा योजना में 1150 करोड़ रुपये का राज्यांश अनुदान जारी

जयपुर, 18 अप्रैल (मुखपत्र)। राजस्थान सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ-2025 सत्र के लिए पंजीकृत 2.17 करोड़ बीमाधारकों को 1150.04 करोड़ रुपये की राज्यांश अनुदान राशि का भुगतान कर दिया है।

कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि पात्र फसल बीमा पॉलिसीधारक किसानों को खरीफ-2025 के तहत देय लगभग 2237 करोड़ रुपये के दावों का शीघ्र, त्वरित एवं प्राथमिकता आधार पर वितरण किया जाएगा। इससे प्रभावित किसान परिवारों को समय पर वित्तीय सहायता मिल सकेगी, जो उनकी आय सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

यह योजना किसानों को असफल बुआई, बुआई से कटाई तक खड़ी फसलों में प्राकृतिक आपदा से क्षति तथा कटाई उपरांत 14 दिन की अवधि में पोस्ट-हार्वेस्ट लॉस पर पूर्ण बीमा लाभ प्रदान करेगी। राज्य सरकार दावों के सत्यापन को पारदर्शी, त्वरित एवं तकनीकी आधारित बनाने के लिए कटिबद्ध है, ताकि कोई किसान विलंब का शिकार न हो।

खरीफ 2025 के प्रमुख आंकड़े

किसानों द्वारा 466.14 करोड़ रुपये का प्रीमियम जमा करवाया गया है। किसानों पर प्रीमियम का बोझा कम पड़े, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा राज्यांश प्रीमियम अनुदान 1150.04 करोड़ रुपये और केंद्र सरकार द्वारा प्रीमियम अनुदान 1150.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया हैं।

TOP NEWS

राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला का भव्य शुभारंभ

सहकारी बैंकों के किसान 15 मई तक खरीफ फसली ऋण का चुकारा कर सकेंगे, अपेक्स बैंक ने जारी किया आदेश

प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित IAS डॉ. समित शर्मा अब सहकारिता के खेवनहार

किसानों का 70 लाख रुपये का कृषि क्लेम हड़पने के मामले में सहकारी बैंक का एमडी और कैशियर गिरफ्तार

पैक्स मैनेजर को हायर पेंशन मामले में हाई कोर्ट ने भारत सरकार, ईपीएफओ और चित्तौडग़ढ़ सीसीबी को नोटिस जारी किया

खरीफ ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढाने को वित्त विभाग ने दी मंजूरी

सीएम-ओटीएस में रिकार्ड वसूली, लॉन्गटर्म सैक्टर को मिलेगी आर्थिक संजीवनी

सहकार में नवाचार : झुंझुनूं में राजस्थान के पहले ‘मिलेट को-ऑप कैफे’ का शुभारंभ

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!