Monday, November 9, 2026
Latest:
राज्य

बैंक कार्मिक संविधान एवं नियमों के अनुरूप कर्तव्य का निर्वहन करें : पाठक

जयपुर, 26 नवम्बर (मुखपत्र)। राजस्थान राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (RStCB), जयपुर के प्रधान कार्यालय में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक संजय पाठक, सीनियर एडिशनल रजिस्ट्रार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक पी.के. नाग और कार्यवाहक महाप्रबंधक ललित मीणा मंचस्थ रहे। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ हुई। तत्पश्चात संविधान की प्रस्तावना/ उद्देशिका का सभी कार्मिकों द्वारा सामूहिक पाठ किया गया।

प्रबन्ध निदेशक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बैंक स्टाफ से संवाद कर प्रस्तावना में वर्णित शब्दों की मूल भावना के बारे में जानकारी प्रदान की और संविधान दिवस एवं भारत के संविधान अपने उद्गार व्यक्तेकरते हुए समस्त कार्मिकों को संस्था के संविधान/नियमों के अनुरूप अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के 150वें वर्ष के बारे में बताते हुए उपस्थित कार्मिकों के साथ राष्ट्रगीत का गायन किया।

पी. के. नाग, महाप्रबन्धक ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। गायत्री बैरवा, सहायक महाप्रबन्धक ने संविधान निर्माण की रूपरेखा प्रस्तुत की। अंजू शर्मा, सहायक रजिस्ट्रार ने मौलिक कत्र्तव्यों की जानकारी दी। जनसम्पर्क अधिकारी शिवचरण गुर्जर ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए संविधान दिवस एवं गणतंत्र दिवस मनाये जाने के बारे में जानकारी प्रदान की।

error: Content is protected !!