सहकारिता

ACB ने सहकारी निरीक्षक को रिश्वत लेते पकड़ा, विभाग ने तुरंत प्रभाव से निलम्बित किया

– अंतरराज्यीय बोर्डर से अंतरराष्ट्रीय बोर्डर पर भेजा गया “मस्तराम”

जयपुर, 13 नवंबर (मुखपत्र)। सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी निरीक्षक, ग्रेड द्वितीय मस्तराम मीणा को निलम्बित कर दिया गया है। मीणा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा शुक्रवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। कार्यालय विशेष लेखा परीक्षक, सहकारी समितियां, झालावाड़ में पदस्थ निरीक्षक (ऑडिट) मस्तराम मीणा के पास, झालावाड़ सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लि. के महाप्रबंधक के पद का अतिरिक्त कार्यभार था। उसके द्वारा एक दवा फर्म को बकाया राशि का चेक जारी करने की एवज में भुगतान करने की एजव में 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए, झालावाड़ एसीबी चौकी द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया था।

रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, राजस्थान डॉ.समित शर्मा की ओर से शुक्रवार सायंकाल में एक आदेश जारी कर, मस्तराम मीना, निरीक्षक ग्रेड द्वितीय, कार्यालय विशेष लेखा परीक्षक, झालावाड़ को निलम्बित कर दिया गया। रजिस्ट्रार के अनुसार, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा मस्तराम मीणा को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किए जाने की सूचना प्राप्त होने के उपरांत तुरंत प्रभाव से निलम्बन की कार्यवाही की गई। निलम्बनकाल में मस्तराम का मुख्यालय कार्यालय, उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, जैसलमेर रहेगा।

झालावाड़ जिला, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अंतर राज्यीय बॉर्डर पर स्थित है जबकि जैसलमेर, भारत – पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है।

Also Read……….

एसीबी ने उतारी, “मस्तराम” की खुमारी

सहकारी फसली ऋण को मध्यकालीन ऋण में परिवर्तित करने का निर्देश, सूखाग्रस्त तहसीलों के हजारों किसानों को मिलेगी राहत

सहकारी समिति में 1.07 करोड़ रुपए का गबन, निलंबित पैक्स व्यवस्थापक से राशि की वसूली के लिए पैतृक संपत्ति कुर्क की गई

सहकारी बैंकों में अब सीनियर सैकेंडरी पास कर्मचारी का भी प्रमोशन हो सकेगा

64 नए सहकारी निरीक्षकों का पदस्थापन

सहकारी बैंक में सीधी भर्ती के नियम जारी, संविदा कार्मिकों को मिलेंगे बोनस अंक

भजनलाल सरकार ने इस अंदाज में दी सहकारी बैंकों को दीपावली की शुभकामनाएं

ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना : सहकारी बैंकों को 15.51 करोड़ रुपए का ब्याज अनुदान जारी, आधी राशि ग्राम सेवा सहकारी समितियां को मिलेगी

 

मासिक केपीआई मूल्यांकन का उद्देश्य विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व, समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना – डॉ. समित शर्मा

शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने किया कॉनफैड के ‘दीपोत्सव मेला-2026’ का शुभारम्भ

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!