राष्ट्रीय

ऑल इंडिया को-आपरेटिव बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन केंद्रीय समिति की राष्ट्रीय बैठक 14-15 नवम्बर शिलांग में

शिलांग, 13 नवंबर (मुखपत्र)। ऑल इंडिया कोआपरेटिव बैंक एम्पलाइज फेडरेशन की केंद्रीय समिति की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक 14 एवं 15 नवंबर 2026 को शिलांग में आयोजित की जाएगी। फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहकार नेता सूरजभान सिंह आमेरा ने बताया कि मेघालय यूनियन के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह बैठक आयोजित हो रही है। बैठक में एआईबीईए (AIBEA) के महासचिव सीएच वेंकटचलम, एआईसीबीईएफ (AICBEF) के महासचिव रवि कुमार सहित देश भर के सभी राज्यों से आए प्रतिनिधि सहकारी बैंकिंग के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करेंगे। राजस्थान से राष्ट्रीय बैठक में भाग लेने सहकार नेता आमेरा शिलांग पहुंचे हैं।

आमेरा ने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में देश के सहकारी बैंकिंग आंदोलन से जुड़े जिन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी, उनमें मेघालय व पूर्वोत्तर में सहकारी आंदोलन की चुनौतियां, जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों की कमजोर वित्तीय स्थिति और असंतुलन, फिट एंड प्रॉपर गाइडलाइन में सुधार, सीएमए एक्सपोजर लिमिट में बढोतरी, डिजिटल बैंकिंग अनुमति में भेदभाव की समाप्ति, राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक/पीएलडीबी के लिए पुनरुद्धार पैकेज, शहरी सहकारी बैंकों और कर्मचारियों के मुद्दे, कर्मचारियों की भूमिका, नाबार्ड द्वारा सहकारी बैंकों की उपेक्षा और ब्याज दर में अत्यधिक वृद्धि और सहकार सारथी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सहकारी आंदोलन का निजीकरण आदि मुद्दे शामिल हैं।

 

 

error: Content is protected !!