वरिष्ठ सहकारी अधिकारी राजेश टाक सेवानिवृत्त, रजिस्ट्रार ने पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित
जयपुर, 26 नवम्बर (मुखपत्र)। मन, वचन और कर्म (मनसा, वाचा, कर्मणा) की दृष्टि से राज्य सहकारिता सेवा के सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों में से एक, राजेश टाक, अतिरिक्त रजिस्ट्रार, गुरुवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) के तहत राजकीय सेवा को अलविदा कह गये। श्री टाक के सम्मान में, नेहरू सहकार भवन के सभाकक्ष में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री टाक की समर्पित सेवाओं का, उनके व्यक्तित्व का सम्मान करने के लिए, सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा ने राजेश टाक के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज करायी।

डॉ. शर्मा ने स्वयं राजेश टाक को, राजस्थानी परंपरा के अनुरूप पगड़ी पहनाकर एवं माल्यार्पण कर, उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान दर्शाया। उन्हें राम दरबार की प्रतिमा भेंट की गई। शासन सचिव ने अपने संबोधन में भी श्री टाक की सेवाओं को अतुल्रयी बताते हुए, अन्य अधिकारियों को राजेश टाक की कर्तव्यनिष्ठा, सहकारिता के प्रति समर्पण एवं निर्विवाद कार्यप्रणाली से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा एवं राजेश टाक के साथ एडिशनल रजिस्ट्रार (मासवि) भोमाराम, राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक के प्रबंध निदेशक जितेंद्र प्रसाद, एडिशनल रजिस्ट्रार-प्रथम कार्तिकेय मिश्र, एडिशनल रजिस्ट्रार-द्वितीय राजेंद्र कुमार मीणा भी मंचस्थ रहे। एक लंबे समय के पश्चात, किसी सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

सहकारी नियम-कानून के ज्ञाता
उल्लेखनीय है कि सहकारी नियमों एवं कानून को नये सिरे से परिभाषित करने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले राजेश टाक द्वारा स्वास्थ्य कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के तहत आवेदन किया गया, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया। हालांकि, अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर, वे वर्ष 2031 में सेवानिवृत्त होते।
गौरव की अनुभूति से परिपूर्ण सेवाएं
अपनी राजकीय सेवाओं के दौरान राजेश टाक ने संभागीय अतिरिक्त रजिस्ट्रार, क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी, केंद्रीय सहकारी बैंक में प्रबंध निदेशक एवं अधिशासी अधिकारी, सचिव भूमि विकास बैंक, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, विशेष लेखा परीक्षक आदि पदों पर उत्पकृष्ट सेवाएं दी। राजस्थान सहकारी सोसाइटी नियम, राजस्थान सहकारी सोसाइटी अधिनियम, विभिन्न सहकारी संस्थाओं के उप नियम एवं उनके कर्मचारियों के सेवानियम, एमपैक्स के मॉडर्न बायलॉज को राजस्थान की परिस्थितियों के अनुरूप तैयार करने में उनका अमूल्य योगदान रहा है।
TOP NEWS
सहकारी संस्थाओं में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र आरंभ होगी
राइसेम के राज्य सहकारी संघ में विलय और नियमित भर्तियों के प्रस्ताव पारित
डॉ. समित शर्मा ने सहकारिता विभाग में सिविल सेवा आचरण की कठोर सेंसरशिप लागू की
सहकारी बैंकों में अब सीनियर सैकेंडरी पास कर्मचारी का भी प्रमोशन हो सकेगा
सहकारी बैंक में सीधी भर्ती के नियम जारी, संविदा कार्मिकों को मिलेंगे बोनस अंक
भजनलाल सरकार ने इस अंदाज में दी सहकारी बैंकों को दीपावली की शुभकामनाएं
शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने किया कॉनफैड के ‘दीपोत्सव मेला-2026’ का शुभारम्भ

