राज्य

आरसीडीएफ एवं जिला दुग्ध संघों की खाली पड़ी भूमि पर होगा सघन वृक्षारोपण

-डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने जयपुर डेयरी से किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर, 5 जून (मुखपत्र)। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जयपुर डेयरी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन (RCDF) की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज एवं जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार के साथ आरसीडीएफ और डेयरी के अधिकारियों, कर्मचारियों ने डेयरी परिसर में औषधीय और छायादार महत्व वाले अशोक तथा बेल के पौधे लगाये। समारोह के दौरान डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने संदेश का वाचन किया। मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी और अनिवार्य आवश्यकता बताते हुए, प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को इसके संरक्षण और संवर्धन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

डेयरी मंत्री ने बताया कि अभियान के अंतर्गत डेयरी परिसर में करीब 8 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों की उचित देखरेख और परवरिश के लिए डेयरी का प्रत्येक कर्मचारी एक-एक पेड़ को गोद लेगा। डेयरी मंत्री के अनुसार, प्रदेशभर के समस्त डेयरी प्लांट और कार्यालयों के परिसरों में रिक्त भूमि पर सघन वृक्षारोपण किया जायेगा।

पक्षियों के लिए परिंडे लगाये

कार्यक्रम के दौरान डेयरी परिसर में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधे गए और उनके भोजन के लिए दाना पात्र भी लगाए गए।

 

आरसीडीएफ : पारदर्शिता के लिए आवेदन से आवंटन तक, सब कार्य ऑनलाइन होंगे

 

 

 

error: Content is protected !!