राज्य

राज्य सहकारिता सेवा के अधिकारियों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी

जयपुर, 27 अप्रेल (मुखपत्र)। राज्य सरकार ने राज्य सहकारिता सेवा के विभिन्न कैडर के अधिकारियों की 1 अप्रेल 2026 की स्थिति में अंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। ये सूचियां सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव प्रहलाद राय नागा की ओर से 26 अप्रेल 2026 को जारी की गयी।

एडिशनल रजिस्ट्रार (सी.स्केल एवं ओ.स्केल)

एडिशनल रजिस्ट्रार सीनियर स्केल की वरिष्ठता सूची में 11 अधिकारियों के नाम हैं। एडिशनल रजिस्ट्रार ऑर्डिनेरी स्केल की वरिष्ठता सूची में 12 अधिकारियों के नाम हैं। इनमें से एक अधिकारी का वर्ष 2021-22 में अतिरिक्त रजिस्ट्रार सीनियर स्केल पद के लिए लिफाफा बंद है।

ज्वाइंट रजिस्ट्रार

ज्वांइट रजिस्ट्रार की वरिष्ठता सूची में 53 अधिकारियों के नाम हैं, जिनमें से एक-एक अधिकारी (कुल दो अधिकारियों) का क्रमश: वर्ष 2022-23 के लिए और वर्ष 2025-26 के लिए अतिरिक्त रजिस्ट्रार पद हेतु लिफाफा बंद है जबकि एक अधिकारी द्वारा 2025-26 में अतिरिक्त रजिस्ट्रार पद हेतु डैफर किया गया।

उप रजिस्ट्रार

इसी प्रकार, उप रजिस्ट्रार की वरिष्ठता सूची में 95 अधिकारियों का नाम है, जिसमें से तीन अधिकारियों का ज्वाइंट रजिस्ट्रार के पद के लिए लिफाफा बंद है जबकि एक अधिकारी द्वारा 2025-26 में ज्वाइंट रजिस्ट्रार पद हेतु डैफर किया गया।

सहायक रजिस्ट्रार

सहायक रजिस्ट्रार की वरिष्ठता सूची में 182 अधिकारियों के नाम हैं। इनमें से 6 अधिकारियों का लिफाफा बंद है जबकि तीन अलग-अलग सहायक रजिस्ट्रार द्वारा क्रमश: वर्ष 2021-22 में, 2024-25 में 2025-26 में उप-रजिस्ट्रार पद हेतु डैफर किया गया।

Top News

5.50 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री के साथ राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला सम्पन्न

https://mukhpatra.in/posting-of-four-officers-of-the-state-government-service/

राष्ट्रीय सहकारी सुधार अभियान की जयपुर से हुई शुरूआत, एम-पैक्स के गठन एवं सुदृढ़ीकरण पर मंथन

सहकारी बैंकों के किसान 15 मई तक खरीफ फसली ऋण का चुकारा कर सकेंगे, अपेक्स बैंक ने जारी किया आदेश

खरीफ ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढाने को वित्त विभाग ने दी मंजूरी

सीएम-ओटीएस में रिकार्ड वसूली, लॉन्गटर्म सैक्टर को मिलेगी आर्थिक संजीवनी

सहकार में नवाचार : झुंझुनूं में राजस्थान के पहले ‘मिलेट को-ऑप कैफे’ का शुभारंभ

हैंडलिंग एंड ट्रांसपोर्टेशन कार्य में गड़बड़ी, क्रय विक्रय सहकारी समिति का संचालक मंडल भंग, प्रशासक नियुक्त

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!