सहकारिता

राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला का क्रेज, भारत और राजस्थान के ब्यूरोक्रेट्स भी कर रहे खरीदारी

भारत सरकार के सचिव डॉ. आशीषकुमार भूटानी और अतिरिक्त सचिव सिद्धार्थ जैन ने मेले की व्यवस्थाओं और उत्पादों को सराहा

जयपुर, 24 अप्रैल (मुखपत्र)। जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 अपनी पूरी भव्यता के साथ जारी है। मेले के आठवें दिन ब्यूरोक्रेट्स की सक्रिय उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीषकुमार भूटानी और अतिरिक्त सचिव सिद्धार्थ जैन ने मेले का दौरा कर सहकारी उत्पादों की सराहना की। देर शाम, वरिष्ठ आईएएस अंबरीशकुमार भी मेले में पहुंचे और खरीदारी की। सहकारिता विभाग और राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लि. (कॉनफेड) की ओर से हर साल आयोजित किया जाने वाला राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला न केवल शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण मसालों का केंद्र बना है, बल्कि सहकारी आंदोलन की मजबूती और नवाचारों का भी प्रतीक बन गया है।

ब्यूरोक्रेसी का भ्रमण और उत्पादों की सराहना

 

सहकारिता मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने लगभग एक घंटे तक मेले की विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया। राजस्थान के सहकारिता शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा और कॉनफेड एम.डी. राजेंद्रसिंह ने उन्हें मेले की व्यवस्थाओं और उत्पादों के बारे में जानकारी दी।

मिलेट्स पर विशेष ध्यान : अधिकारियों ने कॉनफेड की स्टॉल पर श्रीअन्न (मिलेट्स) से निर्मित उत्पादों जैसे कुकीज और चिप्स में विशेष रुचि दिखाई।
क्षेत्रीय विशेषताएँ : एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रदेशों के उत्पाद विशेष और राजस्थान के विशिष्ट उत्पादों की उपलब्धता ने अधिकारियों को प्रभावित किया। उदयपुर भंडार की ठंडाई और बाड़मेर भंडार के थारपारकर गाय के देसी घी की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
संस्थागत भागीदारी : अमूल, सरस, तिलम संघ, इफको, कृभको, राजफैड और अपेक्स बैंक की भागीदारी को सराहनीय बताया।

 

जेनेरिक दवाओं का जागरूकता काउंटर : एक नई पहल

इस बार मेले में पहली बार जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक विशेष काउंटर लगाया गया है। राजस्थान में जेनेरिक दवाओं को लोकप्रिय बनाने का श्रेय डॉ. समित शर्मा को जाता है। उन्होंने भारत सरकार के अधिकारियों को जेनेरिक दवाओं की गुणवत्ता, कम लागत और आमजन को इससे होने वाले आर्थिक लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

महिला सशक्तिकरण की झलक

मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लिए बनाए गए विशेष डोम ने केंद्र सरकार के अधिकारियों को सुखद आश्चर्य में डाल दिया। उन्होंने इसे महिलाओं द्वारा संचालित उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक उत्कृष्ट मंच करार दिया।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की खरीदारी

 

देर शाम खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात विभाग के शासन सचिव अंबरीशकुमार ने भी मेले का भ्रमण किया और विभिन्न सहकारी उत्पादों की खरीदारी की। डॉ. समित शर्मा, कॉनफेड एमडी राजेंद्रसिंह और उप रजिस्ट्रार सतीश सिंघल ने इस कार्य में उनका सहयोग किया।

स्वागत-सत्कार

इससे पूर्व मेला स्थल में पहुंचने पर डॉ. समित शर्मा और वरिष्ठ सहकारी अधिकारियों – जितेंद्र प्रसाद, भोमाराम, संदीप खंडेलवाल, एमएल गुर्जर, रणजीतसिंह चूंडावत, मुरारसिंह जाड़ावत, अनिल कुमार, सोनल माथुर, कॉनफेड एमडी राजेेंद्रसिंह आदि ने सहकारिता मंत्रालय के सचिव और अतिरिक्त सचिव और अंबरीशकुमार की अगवानी की और प्लांटर भेंट कर स्वागत किया।

सी प्रकार, गुरुवार को मेला भ्रमण के लिये आये अपेक्स बैंक के प्रबंध निदेशक रणजीतसिंह चूंडावत ने भी दैनिक लक्की ड्रा के विजेताओं को गिफ्ट हैंपर प्रदान किये, जो एक दिन पूर्व मौके पर उपस्थित नहीं थे।

रिलेटेड न्यूज़

राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला : शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने दैनिक लक्की ड्रा विजेताओं को दिये गिफ्ट हैम्पर

https://mukhpatra.in/national-cooperative-spice-fair-embroidered-suits-and-jute-bags-become-womens-top-choice/

शुद्ध व पौष्टिक मसालों का पर्याय बन गया है राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला

राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला का भव्य शुभारंभ

 

Top News

राष्ट्रीय सहकारी सुधार अभियान की जयपुर से हुई शुरूआत, एम-पैक्स के गठन एवं सुदृढ़ीकरण पर मंथन

सहकारी बैंकों के किसान 15 मई तक खरीफ फसली ऋण का चुकारा कर सकेंगे, अपेक्स बैंक ने जारी किया आदेश

प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित IAS डॉ. समित शर्मा अब सहकारिता के खेवनहार

खरीफ ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढाने को वित्त विभाग ने दी मंजूरी

सीएम-ओटीएस में रिकार्ड वसूली, लॉन्गटर्म सैक्टर को मिलेगी आर्थिक संजीवनी

सहकार में नवाचार : झुंझुनूं में राजस्थान के पहले ‘मिलेट को-ऑप कैफे’ का शुभारंभ

हैंडलिंग एंड ट्रांसपोर्टेशन कार्य में गड़बड़ी, क्रय विक्रय सहकारी समिति का संचालक मंडल भंग, प्रशासक नियुक्त

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!