सहकारिता

इस ऊर्जावान सहकारी अधिकारी को प्रदेश स्तर पर मिली अहम जिम्मेदारी

– यूथ क्लबों के गठन के लिए प्रदेश समन्वयक बनाये गये

जयपुर, 12 फरवरी (मुखपत्र)। राज्य सरकार द्वारा सहकारिता सेवा के ऊर्जावान युवा अधिकारी रणवीरसिंह परिहार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। राज्य सहकारिता सेवा के उप रजिस्ट्रार कैडर के अधिकारी रणवीर सिंह को यूथ क्लबों (youth clubs) के पंजीकरण के लिए प्रदेश स्तर पर समन्वयक का दायित्व सौंपा गया है। रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां आनंदी ओर से 11 फरवरी 2026 को इस आशयका आदेश जारी किया गया। आकर्षक व्यक्तित्व के धनी और व्यवहार कुशल अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाले रणवीर सिंह, वर्तमान में रजिस्ट्रार, संस्थाएं, जयपुर के पद पर कार्यरत हैं। वे 2016 बैच के होनहार सहकारी अधिकारी हैं।

दरअसल, राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में यूथ क्लबों का गठन किया जाना है। यूथ क्लबों के गठन के लिए ऑनलाइन पंजीयन लिये जायेंगे। इन आवेदनों को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किये जाने एवं यूथ क्लबों के गठन के संबंध में मार्गदर्शन देने के लिए रणवीर सिंह परिहार को समन्वयक बनाया गया है।

राज्य सरकार की नवीन युवा नीति 2026 के सफल क्रियान्वयन और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ को साकार करने एवं ‘विकसित राजस्थान : 2047’ की संकल्पना को पूर्ण करने के लिए राज्य के 15-29 आयु वर्ग के युवाओं को सक्षम एवं सशक्तकरने हेतु ग्राम पंचायत/पंचायत समिति/जिला स्तर पर यूथ क्लबों का गठन किया जा रहा है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग एवं यूनिसेफ इसमें सहयोग कर रहे हैं।

Top News

सहकारिता विभाग : नियमित डीपीसी में 35 अधिकारियों को मिला पदोन्नति का लाभ

सहकारिता मंत्री और सहकारी विभाग के कोरे आश्वासनों से पैक्स कर्मचारियों के सब्र का बांध टूटा, बजट सत्र के बाद बड़े आंदोलन की चेतावनी

रजिस्ट्रार की SOP बेअसर, सहकार नेता की कोऑपेरटिव सोसाइटी में 91 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता की अधिनियम अंतर्गत जांच 130 दिन से अधर में

कोटा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने मनाया 100वां स्थापना दिवस

वचनभंगी सरकार के खिलाफ सहकारी बैंक कार्मिकों के आंदोलन का कल से आगाज

सहकारी बैंक बचाने के लिए सरकार से दो-दो हाथ करने की तैयारी

भजनलाल सरकार ने केंद्रीय सहकारी बैंकों के 1400 करोड़ रुपये के अनुदान क्लेम रोके, 11 डीसीसीबी घाटे में, 5 बैंकों का नाबार्ड ने कृषि ऋण पुनर्वित्त रोका

 

सहकारिता रजिस्ट्रार आनंदी की सीसीबी एमडी को खरी-खरी, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना में अवधिपार ऋणियों को वितरित ऋण की वसूली करो, अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहो

सहकारी क्षेत्र को पेशेवर और व्यावसायिक मॉडल के रूप में विकसित करने की जरूरत – डॉ. भूटानी

यह सहकारी अधिकारी अब सुपरमैन की भूमिका मेें नजर आयेगा

कैसे आयेगी ‘सहकार से समृद्धि’? 7 साल से वार्षिक निरीक्षण नहीं करवाने वाली सहकारी समिति को अनुदानित योजनाओं का सर्वाधिक लाभ मिला

सहकारी दुग्ध डेयरी की शीर्ष संस्था को मिला नया प्रशासक

ग्राम सेवा सहकारी समितियां के उप नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन, संचालक मंडल की संरचना में आयेगा बदलाव

सरस डेयरी का संचालक मंडल भंग, कलेक्टर प्रशासक नियुक्त

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!