सहकारी समिति का सहायक व्यवस्थापक 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

अजमेर, 3 जनवरी (मुखपत्र)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की अजमेर इकाई ने शनिवार को एक ग्राम सेवा सहकारी समिति के सहायक व्यवस्थापक को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति परमेश्वर कुमार प्रजापत, अजमेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेउ की भिनाय शाखा के अंतर्गत धातोल ग्राम सेवा सहकारी समिति में सहायक व्यवस्थापक के पद पर कार्यरत है। उसके द्वारा परिवादी से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत क्लेम पारित करने की एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।
परिवादी से इस आशय की शिकायत मिलने पर उसका सत्यापन कराया गया। आज रिश्वत लेना तय हुआ था, जिसके उपरांत एसीबी अजमेर के निरीक्षक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने ट्रेप की कार्यवाही को अंजाम देते हुए शनिवार को परमेश्वर कुमार प्रजापत, सहायक व्यवस्थापक ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, धातोल, पंचायत समिति भिनाय, जिला अजमेर को 30,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
Top News
भजनलाल सरकार ने सरकारी नौकरियों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम
सुंदर आवास, स्वादिष्ट भोजन एवं श्रेष्ठ खेल सुविधाओं ने ‘कोऑपरेटिव स्पोर्ट्स 2025’ को बनाया यादगार
राजस्थान के सहकारी आंदोलन को सुशासन, सदाचार और पारदर्शिता की अधिक दरकार
सहकार में सुशासन के लिए संवेदनशीलता और जवाबदेही की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान
ग्राम सेवा सहकारी समितियां के उप नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन, संचालक मंडल की संरचना में आयेगा बदलाव
सहकारी समितियां बीबीएसएसएल से जुड़ें, बीज उत्पादन से अपनी आय बढायें : मंजू राजपाल
सहकारी समितियां को सशक्त बनाने में एनसीडीसी की भूमिका अतुलनीय : अमित शाह
मूंगफली की खरीद में रिश्वत की मांग, क्रय विक्रय सहकारी समिति के मुख्य व्यवस्थापक को एपीओ किया

