करियरराज्य

संविदा नर्स भर्ती – 2023 एवं संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती – 2023 का मास्टर प्रश्न पत्र तथा प्रारंभिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी

जयपुर, 27 फरवरी (मुखपत्र)। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 3 फरवरी, 2024 को आयोजित संविदा नर्स भर्ती – 2023 एवं संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती – 2023 का मास्टर प्रश्न पत्र तथा इसकी प्रारंभिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है।
बोर्ड सचिव डॉ. बी.सी.बधाल ने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र में सम्मिलित प्रश्नों अथवा उनके उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति हो तो वे निर्धारित शुल्क के साथ 29 फरवरी को 00.01 बजे (मध्यरात्रि) से 2 मार्च रात्रि 11:59 बजे तक अपनी आपत्ति बोर्ड की वेबसाइट पर www.rsmssb.rajasthan.gov.in दर्ज करवा सकते हैं।
बोर्ड द्वारा प्रत्येक आपत्ति का शुल्क 100 रूपये निर्धारित किया गया है।
error: Content is protected !!