JCCB यूनियन-एसोसिएशन की संयुक्त आमसभा सफलतापूर्वक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन
बैंक में कर्मियों की भारी, कमी शीघ्र भर्ती हो, संगठन की मजबूती से होगा अच्छा वेतन समझौता- आमेरा
जयपुर, 21 सितम्बर (मुखपत्र)। ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाईज यूनियन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन, जयपुर सीसीबी इकाई की संयुक्त आम सभा होटल स्वाद में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष संतोष मीणा ने की। मंच पर एसोसिएशन सचिव मनीष गंगवाल, एस.के. मिश्रा, रमेश मिश्रा तथा मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रांतीय महासचिव एवं सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा उपस्थित रहे। बैठक का कुशल संचालन संगठन सचिव नरेन्द्र रणवाह ने किया।
बैंक प्रधान कार्यालय एवं समस्त शाखाओं से बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी साथियों एवं महिला साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।आगमन पर विनय शर्मा ने सहकार नेता आमेरा को साफा पहनाकर स्वागत किया। समस्त साथियों ने माल्यार्पण कर तथा महिला साथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
एजेण्डा पर सार्थक चर्चा
सचिव मनीष गंगवाल ने एजेण्डा प्रस्तुत किया, जिस पर विस्तार से चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए –
1. 17वें वेतन समझौते (01.01.2023 से देय) हेतु मांग-पत्र के लिए सुझाव ।
2. बैंक की स्टाफ स्ट्रेंथ, रिक्त पदों पर भर्ती, PACS से 20% आरक्षित बैंकिंग सहायक एवं ऋण पर्यवेक्षक भर्ती की आवश्यकता , जयपुर सीसीबी में 150स्वीकृत पदों के विरुद्ध मात्र 70कार्मिक ही काम कर रहे हैं ।
3. प्रोबेशन कर्मियों के नियत पारिश्रमिक में वृद्धि, कैश अलाउंस व अन्य भत्तों का गत समझौते अनुरूप भुगतान ।
4. पदोन्नति नीति एवं स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता व सुधार ।
5. बैंक की आर्थिक सुदृढ़ता, CRAR, NPA प्रबंधन, आंतरिक निरीक्षण एवं शाखा सुरक्षा ।
6. RGHS सुविधा, चाइल्ड केयर लीव, 5 दिवसीय बैंकिंग, अंतर-बैंक स्थानांतरण ।
7. UFBU के आह्वान पर हड़ताल/आंदोलन की तैयारी ।
8. संगठन की सक्रियता, एकता एवं जागरूकता ।
नई टीम का निर्विरोध निर्वाचन
संगठन को अधिक सक्रिय व मजबूत करने हेतु नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध गठन किया गया।

एम्पलाईज यूनियन – JCCB इकाई
अध्यक्ष: संतोष मीणा
उपाध्यक्ष: धर्मेन्द्र मीणा, अभिषेक अग्रवाल, पिंकी मीणा, सुरेन्द्र सैनी
सचिव: सतीश स्वामी
संगठन सचिव: नरेन्द्र रणवाह
कोषाध्यक्ष: मनोज मीणा
संयुक्त सचिव: रोहित शर्मा, पवन यादव
शाखा प्रतिनिधि: सुप्रिया, फतेह सिंह, जितेन्द्र मीणा, हरेन्द्र सिंह राठौड़, आशीष शर्मा, रामफूल गुर्जर, महेश मीणा, कुलदीप शर्मा, ऋचा सिन्हा, जितेन्द्र कुमार
ऑफिसर्स एसोसिएशन – JCCB इकाई
अध्यक्ष: कपिल माथुर
उपाध्यक्ष: अनिता चंदेल, विनय कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार गुर्जर
सचिव: मनीष गंगवाल
कोषाध्यक्ष: शिवेश दुबे
संगठन सचिव: हेमंत वर्मा
संयुक्त सचिव: मोंटू पंवार, ऋषि राज मौर्या
महासचिव सहकार नेता आमेरा जी ने नव-निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर बधाई दी।
महासचिव का सारगर्भित उद्बोधन
अपने उद्बोधन में सहकार नेता आमेरा जी ने कहा – “सहकारी बैंकों के समक्ष आज व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा, आर्थिक सक्षमता और सेवा सुरक्षा की त्रिविध चुनौती है। इसका एकमात्र उत्तर संगठन की एकता और मजबूती है। हमें बैंक की बेहतरी, बेहतर ग्राहक सेवा, ऋण वसूली एवं लाभप्रदता के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा, और साथ ही कार्मिक हितों के लिए संघर्ष के लिए भी हर समय तैयार रहना होगा। AIBEA-AIBOA ही सहकारी आंदोलन में पारदर्शिता और मजबूती का सही मार्ग है।”
उन्होंने शानदार बैठक आयोजन के लिए जयपुर टीम को बधाई दी। अंत में संगठन सचिव हेमंत वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
ALSO READ :

