अपेक्स बैंक के नये प्रबंध निदेशक आरएस चुंडावत का भावभीना स्वागत
चुंडावत के ऊर्जावान नेतृत्व में अपेक्स बैंक राज्य नोडल बैंक की प्रभावी भूमिका निभायेगा – आमेरा
जयपुर, 3 दिसम्बर (मुखपत्र)। राजस्थान राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (अपेक्स बैंक), जयपुर के नये प्रबंध निदेशक आरएस चुंडावत का शनिवार को उनके कक्ष में शानदार स्वागत किया गया। ऑल राजस्थान कोआपरेटिव बैंक एम्प्लाइज यूनियन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव, सहकार नेता सूरजभान सिंह आमेरा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने चुंडावत को पुष्प गुच्छ भेंट कर ‘पैक्स से अपेक्स’ तक के कर्मियों की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष राकेशकुमार गुर्जर, कार्यालय सचिव प्रमोदसिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष दीपक सिंह जादोन, सौरभ, राजेशकुमार, एसोसिएशन प्रतिनिधि पलाश कोचर, दिलीप सिंह जादम, सर्वेशकुमार चौधरी, अमित शर्मा, हेमा मंगलानी उपस्थित रहे।
आमेरा ने प्रबन्ध निदेशक को संगठन की ओर से अपेक्स बैंक की कुशल कार्य संस्कृति, व्यावसायिक प्रगति और अल्पकालीन सहकारी साख व्यवस्था में सीसीबी, पैक्स की समृद्धि के लिए पूर्ण विश्वास एवं सकारात्मक सहयोग के लिए आश्वस्त किया। सहकार नेता ने विश्वास जताया कि आरएस चुंडावत के अनुभव और कुशल नेतृत्व में अपेक्स बैंक अल्पकालीन सहकारी साख व्यवस्था के राज्य नोडल बैंक के रूप में अपनी पहचान पुनस्र्थापित करेगा तथा सीसीबी पैक्स के लिए प्रभावी भूमिका का निर्वहन करेगा।
सहकार हित में टीम भावना से कार्य करेंगे
एमडी चुंडावत ने संगठन को अपेक्षानुरूप नोडल राज्य बैंक के रूप में प्रभावी जिम्मेदारी भूमिका निभाने एवं बैंकिंग सेवाओं में सुधार के साथ सहकारी साख आंदोलन में सीसीबी, पैक्स और कार्मिक हित में सहकार टीम भाव से एकजुट कार्य से सहकारिता से समृद्धि का आश्वासन दिया।
Top News
भजनलाल सरकार ने सरकारी नौकरियों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम
सुंदर आवास, स्वादिष्ट भोजन एवं श्रेष्ठ खेल सुविधाओं ने ‘कोऑपरेटिव स्पोर्ट्स 2025’ को बनाया यादगार
राजस्थान के सहकारी आंदोलन को सुशासन, सदाचार और पारदर्शिता की अधिक दरकार
सहकार में सुशासन के लिए संवेदनशीलता और जवाबदेही की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान
ग्राम सेवा सहकारी समितियां के उप नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन, संचालक मंडल की संरचना में आयेगा बदलाव
सहकारी समितियां बीबीएसएसएल से जुड़ें, बीज उत्पादन से अपनी आय बढायें : मंजू राजपाल
सहकारी समितियां को सशक्त बनाने में एनसीडीसी की भूमिका अतुलनीय : अमित शाह
मूंगफली की खरीद में रिश्वत की मांग, क्रय विक्रय सहकारी समिति के मुख्य व्यवस्थापक को एपीओ किया

