राज्यसहकारिता

चूरू जिले की 4 क्रय विक्रय सहकारी समितियों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

चूरू, 27 जनवरी (मुखपत्र)। राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण द्वारा प्रदेश के चूरू जिले में केंद्रीय सहकारी सोसाइटियों में संचालक मंडलों के गठन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है। निर्वाचन प्राधिकारी, सीनियर एडिशनल रजिस्ट्रार बृजेंद्र राजौरिया के अनुसार, चूरू जिले की 4 क्रय विक्रय सहकारी समिति का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिले में पहले चरण के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 3 फरवरी 2023 से एवं द्वितीय चरण के लिए 4 फरवरी से आरम्भ होगी।

इन समितियों में होंगे चुनाव

फिलहाल जिले की जिन चार क्रय विक्रय सहकारी समितियों का निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है, उनमें सादुलपुर केवीएसएस, तारानगर केवीएसएस, सुजानगढ़ केवीएसएस और सुजानगढ़ फल-सब्जी क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड शामिल है। सादुलपुर और तारानगर केवीएसएस के लिए उप रजिस्ट्रार अमीलाल सहारण (अधिशासी अधिकारी, चूरू सीसीबी) को और सुजानगढ़ की दोनों समितियों के लिए सहायक रजिस्ट्रार निशा कुमारी (विशेष लेखा परीक्षक, चूरू) को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

संचालक मंडल सदस्यों का चुनाव कार्यक्रम विवरण

प्रथम चरण (सादुलपुर व सुजानगढ़)

– 3 फरवरी 2023 को निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन का नोटिस एवं प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।
– 9 फरवरी को आक्षेपों की सुनवाई कर, अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।
– 13 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकेंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच कर वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा।
– 14 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लिये जा सकेंगे, तदोपरांत चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा।
– 17 फरवरी को सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान होगा। सायं 5 बजे मतगणना प्रारम्भ कर, चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
– 20 फरवरी को पदाधिकारियों का चुनाव होगा।

द्वितीय चरण (सुजानगढ़ फल-सब्जी व तारानगर केवीएसएस)

– 4 फरवरी 2023 को निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन का नोटिस एवं प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।
– 10 फरवरी को आक्षेपों की सुनवाई कर, अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।
– 15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकेंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच कर वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा।
– 16 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लिये जा सकेंगे, तदोपरांत चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा।
– 19 फरवरी को सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान होगा। सायं 5 बजे मतगणना प्रारम्भ कर, चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
– 21 फरवरी को पदाधिकारियों का चुनाव होगा।

error: Content is protected !!