जिला कलेक्टर ने दुग्ध सहकारी समितियों को माइक्रो एटीएम वितरित किए
श्रीगंगानगर, 25 नवंबर (मुखपत्र)। “सहकारिता में सहकार” के अंतर्गत जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव द्वारा दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां (DUSS) को माइक्रो एटीएम वितरित किए गए। नाबार्ड द्वारा अनुदानित ये माइक्रो एटीएम उन डीयूएसएस को उपलब्ध कराये जा रहे हैं, जो गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक की बैंक मित्र बन गई हैं।
जिला कलेक्टर द्वारा सोमवार को भादुवावाला, 34 एलएलपी, 36 एलएनपी और मांझूवास दुग्ध समितियों के अध्यक्ष/सचिव को माइक्रो एटीएम सौंपे गये। इस अवसर पर उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां दीपक कुक्कड़, गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक के मुख्य प्रबंधक विकास गर्ग, प्रोग्रामर साहिल चावला, विनोद कताला और अभिषेक, गंगमूल डेयरी के निदेशक विनोद भादू आदि उपस्थित रहे।
मुख्य प्रबंधक ने बताया कि सोमवार को उपरोक्त चार समितियों सहित कुल 11 डीयूएसएस को माइक्रो एटीएम वितरित किए गए। इन्हें मिलाकर, अब तक गंगानगर जिले की 349 दुग्ध सहकारी समितियों को, नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से माइक्रो एटीएम वितरित किए जा चुके हैं।
TOP NEWS
डॉ. समित शर्मा ने सहकारिता विभाग में सिविल सेवा आचरण की कठोर सेंसरशिप लागू की
सहकारी बैंकों में अब सीनियर सैकेंडरी पास कर्मचारी का भी प्रमोशन हो सकेगा
सहकारी बैंक में सीधी भर्ती के नियम जारी, संविदा कार्मिकों को मिलेंगे बोनस अंक
भजनलाल सरकार ने इस अंदाज में दी सहकारी बैंकों को दीपावली की शुभकामनाएं
शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने किया कॉनफैड के ‘दीपोत्सव मेला-2026’ का शुभारम्भ

