सहकारिता

राजस्थान में सहकारी बैंकों के आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण की हलचल

 डॉ. समित शर्मा का सहकारी बैंकों में इंटरनेट, मोबाइल, व्हाट्सएप एवं डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा विकसित करने पर जोर

तकनीकी उन्नयन एवं डिजिटल बैंकिंग के लिए एडवाइजरी ग्रुप का होगा गठन

जयपुर, 16 नवम्बर (मुखपत्र)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवाभावी, कर्मठ और तकनीक फ्रेंडली अधिकारी डॉ. समित शर्मा के जुझारू नेतृत्व में राजस्थान के सहकारी बैकों ने बैंकिंग सेवाओं के आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण की ओर कदम बढाने आरंभ कर दिए हैं। प्रदेश के सहकारी बैंकों की बैंकिंग सेवाओं को आधुनिक, तकनीकी रूप से सक्षम एवं ग्राहक केंद्रित बनाने के उद्देश्य से सोमवार को शीर्ष सहकारी बैंक में सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता डॉ. समित शर्मा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजफैड के प्रबंध निदेशक सौरभ स्वामी सहित नाबार्ड एवं सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, शीर्ष सहकारी बैंक एवं केन्द्रीय सहकारी बैंकों के प्रबंध निदेशक और विभिन्न आईटी सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

बैठक में डॉ. समित शर्मा ने कहा कि वर्तमान बैंकिंग परिदृश्य में सहकारी बैंकों को भी राष्ट्रीयकृत एवं वाणिज्यिक बैंकों की तर्ज पर आधुनिक डिजिटल बैंकिंग सुविधा से सुसज्जित करना आवश्यक है। सहकारी बैंकों में इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, व्हाट्सएप बैंकिंग, डोरस्टेप बैंकिंग सहित विभिन्न आधुनिक ई-चैनल सेवा का विस्तार किया जाना आवश्यक है, ताकि ग्राहकों को घर बैठे बेहतर एवं सुगम बैंकिंग सुविधा उपलब्ध हो सकें।

डॉ. शर्मा ने शीर्ष सहकारी बैंक, केन्द्रीय सहकारी बैंकों एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियां के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही बैंकिंग सेवाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए उनके तकनीकी उन्नयन, आधुनिकीकरण तथा सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को समय की मांग के अनुरूप विकसित करते हुए किसानों एवं आमजन को आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से जोडऩा प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैंकिंग डेटा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

राजफैड के प्रबंध निदेशक सौरभ स्वामी, आईएएस ने बैंकिंग प्रणाली में डेटा सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्राहकों की वित्तीय एवं व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए बैंकिंग प्रणाली को तकनीकी रूप से मजबूत एवं साइबर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुरक्षित बनाया जाना चाहिए, ताकि डेटा के दुरुपयोग एवं साइबर जोखिम की आशंका पर अंकुश लगाया जा सके।

बैंकिंग कार्य में पारदर्शिता बढ़ेगी

अपेक्स बैंक के प्रबंध निदेशक रणजीतसिंह चूंडावत ने कहा कि बैंकिंग सेवा के आधुनिकीकरण से किसानों को घर बैठे बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकेंगी। डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से किसान अपने खातों में जमा राशि एवं लेन-देन की जानकारी तत्काल प्राप्त कर सकेंगे। इससे बैंकिंग कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा वित्तीय अनियमितता एवं गबन जैसी घटना की आशंका को कम करने में मदद मिलेगी।

आईटी कंपनियों ने प्रस्तुत किया डिजिटल बैंकिंग का रोडमैप

बैठक में सहकार सारथी, रील, बीएसएनएल सहित विभिन्न आईटी एवं बैंकिंग सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा सहकारी बैंकों में डिजिटल बैंकिंग सुविधा के विस्तार, तकनीकी उन्नयन एवं आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के विकास के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया गया। कंपनियों ने सहकारी बैंकिंग व्यवस्था की वर्तमान आवश्यकता के अनुरूप तकनीकी समाधान एवं आईटी रोडमैप की जानकारी दी।

एडवाइजरी ग्रुप करेगा तकनीकी आवश्यकता का आकलन

डॉ. समित शर्मा ने सहकारी बैंकों के तकनीकी उन्नयन एवं आधुनिकीकरण के लिए एक एडवाइजरी ग्रुप गठित करने का निर्णय लिया। यह समूह राज्य के सहकारी बैंकों की वर्तमान तकनीकी आवश्यकता का आकलन करेगा तथा बैंकिंग सेवाओं के आधुनिकीकरण, नवीन डिजिटल सुविधा के विकास, इंटरनेट एवं मोबाइल बैंकिंग सहित विभिन्न ई-चैनल सेवा के विस्तार के लिए विस्तृत एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगा।

Also Read……….

भजनलाल शर्मा सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर 8 से 25 दिसंबर तक होंगे भव्य आयोजन, अमित शाह के कार्यक्रम की मेजबानी सहकारिता विभाग करेगा

डॉ. समित शर्मा ने सहकारिता विभाग में सिविल सेवा आचरण की कठोर सेंसरशिप लागू की

एसीबी ने उतारी, “मस्तराम” की खुमारी

सहकारी फसली ऋण को मध्यकालीन ऋण में परिवर्तित करने का निर्देश, सूखाग्रस्त तहसीलों के हजारों किसानों को मिलेगी राहत

सहकारी समिति में 1.07 करोड़ रुपए का गबन, निलंबित पैक्स व्यवस्थापक से राशि की वसूली के लिए पैतृक संपत्ति कुर्क की गई

सहकारी बैंकों में अब सीनियर सैकेंडरी पास कर्मचारी का भी प्रमोशन हो सकेगा

64 नए सहकारी निरीक्षकों का पदस्थापन

सहकारी बैंक में सीधी भर्ती के नियम जारी, संविदा कार्मिकों को मिलेंगे बोनस अंक

भजनलाल सरकार ने इस अंदाज में दी सहकारी बैंकों को दीपावली की शुभकामनाएं

ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना : सहकारी बैंकों को 15.51 करोड़ रुपए का ब्याज अनुदान जारी, आधी राशि ग्राम सेवा सहकारी समितियां को मिलेगी

 

मासिक केपीआई मूल्यांकन का उद्देश्य विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व, समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना – डॉ. समित शर्मा

शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने किया कॉनफैड के ‘दीपोत्सव मेला-2026’ का शुभारम्भ

 

 

error: Content is protected !!