सहकारिता

सहकारी बैंकों में अब सीनियर सैकेंडरी पास कर्मचारी का भी प्रमोशन हो सकेगा

जयपुर, 11 नवंबर (मुखपत्र)। सहकारिता विभाग, राजस्थान द्वारा प्रदेश में संचालित सहकारी बैंकों (नागरिक सहकारी बैंक/अरबन सहकारी बैंक; UCB) में कर्मचारियों की पदोन्नति को आसान बनाने के लिए सेवा नियम में संशोधन किया गया है।

रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा की ओर से जारी आदेशानुसार, राजस्थान सहकारी सोसाइटी नियम 2003 के नियम 39 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए, रजिस्ट्रार द्वारा 20 जून 2025 को प्रदेश के अरबन/नागरिक सहकारी बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सेवानियम जारी किये गये थे।

अधिकारियों, कर्मचारियों की पदोन्नति से संबद्ध सेवानियम 5.2(7) में प्रावधान था कि सहायक कर्मचारी/चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत केवल वही कर्मचारी पदोन्नति के लिए पात्र होंगे, जिनके पास बैंक में कम से कम 5 वर्ष का कार्यानुभव प्राप्त हो, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण हो एवं कम्प्यूटर का ज्ञान हो।

रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को राजस्थान सहकारी सोसाइटी नियम 2003 के नियम 39 के तहत आदेश जारी कर, पदोन्नति के लिए शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव में संशोधन किया गया है। संशोधित नियम के अनुसार, अब बैंक में कम से कम पांच साल का कार्यानुभव रखने वाले एवं सीनियर सैकेंडरी उत्तीर्ण सहायक/चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, जिसे कम्प्यूटर का ज्ञान हो, भी पदोन्नति के लिए पात्र माने जाएंगे।

रजिस्ट्रार के अनुसार, संशोधित/प्रतिस्थापित नियम, आदेश जारी होने की दिनांक से लागू माने जाएंगे।

Also Read……….

64 नए सहकारी निरीक्षकों का पदस्थापन

सहकारी बैंक में सीधी भर्ती के नियम जारी, संविदा कार्मिकों को मिलेंगे बोनस अंक

भजनलाल सरकार ने इस अंदाज में दी सहकारी बैंकों को दीपावली की शुभकामनाएं

ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना : सहकारी बैंकों को 15.51 करोड़ रुपए का ब्याज अनुदान जारी, आधी राशि ग्राम सेवा सहकारी समितियां को मिलेगी

 

मासिक केपीआई मूल्यांकन का उद्देश्य विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व, समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना – डॉ. समित शर्मा

शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने किया कॉनफैड के ‘दीपोत्सव मेला-2026’ का शुभारम्भ

error: Content is protected !!