Uncategorizedराज्य

किसानों की मूंग की पूरी उपज की नेफेड खरीद करे – राकेश ठोलिया

रायसिंहनगर, 27 सितंबर (मुखपत्र)। भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) की 69 वी वार्षिक साधारण आमसभा का आयोजन नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में नेफेड के चेयरमैन जेटाभाई अहीर की अध्यक्षता में किया गया। एजीएम में नेफेड की सदस्य समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आमसभा में क्रय-विक्रय सहकारी समिति रायसिंहनगर के चेयरमैन एवं नेफेड के डेलिगेट मेम्बर राकेश ठोलिया ने भाग लेते हुए रायसिंहनगर क्षेत्र के किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

ठोलिया ने नेफेड चेयरमैन जेटाभाई अहीर से मुलाकात कर बताया कि रायसिंहनगर क्षेत्र में इस वर्ष मूंग की फसल कमजोर रही है, जिसके चलते किसानों के सामने अपनी उपज के उचित मूल्य एवं बिक्री को लेकर चुनौती है। उन्होंने मांग रखी कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में उत्पादित मूंग की संपूर्ण फसल की खरीद नेफेड के माध्यम से सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए परेशान न होना पड़े।

किसानों के बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति

राकेश ठोलिया ने बताया कि आमसभा में नेफेड द्वारा किसानों के बच्चों की शिक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत नेफेड अपने शुद्ध लाभ का एक प्रतिशत छात्रवृत्ति के लिए खर्च करेगा तथा पात्र विद्यार्थियों को अधिकतम एक लाख रुपए तक की सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। ठोलिया ने इसे किसान परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण बताया। इससे आर्थिक रूप से कमजोर किसान परिवारों के विद्यार्थियों को आगे बढऩे में सहायता मिलेगी।

नेफेड के लाभ में रहने के कारण सदस्य समितियों को 15 प्रतिशत लाभांश वितरित करने का निर्णय लिया गया। ठोलिया ने कहा कि लाभांश का वितरण सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

 

 

error: Content is protected !!