एकमुश्त समझौता योजना : सहकारी बैंक के अवधिपार ऋणियों के पास अब केवल दो दिन का अवसर
जयपुर, 29 मार्च (मुखपत्र)। राजस्थान के प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक के ऋणी सदस्यों के लिए मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना 2025-26 का लाभ उठाने के लिए अब केवल दो दिन शेष हैं। इच्छुक ऋणी सदस्य 31 मार्च, 2026 तक योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए पात्र सदस्य तत्काल अपने जिले के सहकारी भूमि विकास बैंक में सम्पर्क कर ऑनलाइन रसीद प्राप्त करें।
राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक के प्रबंध निदेशक जितेन्द्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्त होने में मात्र दो दिन शेष है तथा इसमें भी एक ही कार्य दिवस है। इस कल्याणकारी योजना के लाभ से अब तक वंचित रहे ऋणी सदस्य 31 मार्च से पूर्व ऑनलाइन रसीद प्राप्त कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना की अवधि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।
ब्याज एवं दंडनीय ब्याज में शत-प्रतिशत छूट
प्रबंध निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 12 मार्च, 2025 को विधानसभा में की गई घोषणा की पालना में भूमि विकास बैंकों के ऋणी किसानों एवं लघु उद्यमियों के हित में 200 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान कर यह योजना लागू की गई थी। योजना के अंतर्गत किसानों एवं लघु उद्यमियों से केवल मूल ऋण, बीमा प्रीमियम एवं 1 जुलाई 2024 के बाद के ब्याज की राशि लेकर राहत प्रदान की जा रही है। इसके अंतर्गत 30 जून 2024 तक के बकाया शत प्रतिशत अवधिपार ब्याज एवं दण्डनीय ब्याज की राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जा रही है। योजना की अवधि पूर्व में तीन-तीन माह के लिये राज्य सरकार द्वारा किसानों एवं लघु उद्यमियों के हित में बढ़ाई जाती रही है।
TOP NEWS
प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित IAS डॉ. समित शर्मा अब सहकारिता के खेवनहार
केंद्रीय सहकारी बैंकों के लिए 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान के 100 करोड़ रुपये स्वीकृत
दिव्यांगता प्रमाणपत्र में गड़बड़ी, राणावत अपेक्स बैंक की सेवा से बर्खास्त
निमोद सहकारी समिति में दो हजार एमटी और पांच सौ एमटी के गोदामों का लोकार्पण
सरसों एवं चना की एमएसपी खरीद के लिए 15 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, 25 मार्च से आरंभ होगी खरीद
सहकारिता विभाग की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित, पैक्स कर्मचारी फिर खाली हाथ
किसान क्रेडिट कार्ड योजना में होगा बड़ा बदलाव, देश के करोड़ों किसान होंगे लाभान्वित

