सहकारिता

11 APO अधिकारियों को सरकार ने दी पोस्टिंग

 

जयपुर, 15 मार्च (मुखपत्र)। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर शाम एक आदेश जारी कर, राजस्थान सहकारिता सेवा के 15 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन कर दिया। इससे एपीओ चल रहे 11 अधिकारियों का पदस्थापन होने से उन्हें राहत मिली है। इनमें से अधिकांश अधिकारी 22 फरवरी की देर रात्रि जारी हुए बेतरतीब स्थानांतरण के कारण एपीओ हो गये थे।

आदेशानुसार, संयुक्त रजिस्ट्रार केदारमल मीणा का उप रजिस्ट्रार-बारां, उप रजिस्ट्रारों में जितेंद्र गोदारा का उप रजिस्ट्रार-पाली, मनोज कुमार मान का उप रजिस्ट्रार-हनुमानगढ़, श्रीमती रजनी गुप्ता का सचिव पीएलडीबी-जयपुर, रणवीर सिंह परिहार का उप रजिस्ट्रार (संस्थायें) जयपुर, दिलीप पारीक का उप रजिस्ट्रार-सिरोही, कैलाश सैनी का उप रजिस्ट्रार-बीकानेर, सहायक रजिस्ट्रारों में श्रीमती आशा तंवर का मुख्य कार्यकारी, केवीएसएस-टोंक, राजीव थानवी का वसूली अधिकारी, पीएलडीबी-सीकर, शचीन्द्र चतुर्वेदी का उप रजिस्ट्रार-भरतपुर, राजकुमार शर्मा का मुख्य कार्यकारी, केवीएसएस-कोटपूतली के पद पर पदस्थापन किया गया है। इनमें शचींद्र चतुर्वेदी, 22 फरवरी की स्थानांतरण सूची में उप रजिस्ट्रार, भरतपुर के स्थान पर सहायक रजिस्ट्रार, भरतपुर प्रकाशित होने के कारण, अपने पूर्व पद से रिलीव होने के बावजूद भरतपुर में ज्वाइन नहीं कर पाये थे।

अन्य अधिकारियों में श्रीमती अभिलाषा पारीक को पुन: उप रजिस्ट्रार-अजमेर के पद पर लगाया गया है। उन्हें 22 फरवरी को अजमेर से हटाकर उप रजिस्ट्रार-राजसमंद के पद पर लगाया गया था और उनके स्थान पर राकेश पुरोहित को लगाया गया था, जिन्हें अब वापिस उप रजिस्ट्रार-राजसमंद के पद पर लगा दिया गया है। भरतपुर के उप रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत डीआर सत्येंद्र सिंह मीणा को इसी पद पर धौलपुर में और सहायक रजिस्ट्रार राजेश यादव को सचिव पीएलडीबी-जयपुर से हटाकर विशेष लेखा परीक्षक, जयपुर ग्रामीण के रिक्त पद पर लगाया गया है।

 

 

error: Content is protected !!