कृषि विभाग में 460 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का नियुक्ति आदेश जारी

जयपुर, 18 अगस्त (मुखपत्र)। राजस्थान सरकार के युवाओं को रोजगार देने के वादे को पूरा करने की ओर कदम बढाते हुए कृषि विभाग द्वारा 460 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। कृषि आयुक्तालय, राजस्थान सरकार की ओर से, कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल द्वारा 460 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया। श्री गोयल के अनुसार गैर अनुसूचित क्षेत्र के 428 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 32 युवाओं अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाकर, नियुक्ति की अभिशंसा की गई है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान सिविल सेवा नियम एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्त) नियम, 1999 यथा संशोधितएवं राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्त) नियम, 2014 में निहित प्रावधानों के अन्तर्गत राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के तहत प्रशासनिक सुधार (अनुभाग-3) विभाग के पत्र क्रमांक प.3(1) प्र्र.सु./अनु.-3/2024-07601 दिनांक 08.07.2026 द्वारा गैर अनुसूचित क्षेत्र के 428 तथा अनुसूचित क्षेत्र के 32 अभ्यर्थियों का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर अन्तिम रूप से चयन किया जाकर इनकी नियुक्तिकी अभिशंसा की गई है।
नियत पारिश्रमिक पर नियुक्ति
प्रशासनिक सुधार (अनुभाग-3) विभाग के परिपत्र क्रमांक प.1(1)प्र्र.सु./अनु-3/2020 पार्ट दिनांक 18.05.2020 के अनुसरण में उक्त अभ्यर्थियों की जाकर उनके द्वारा भरे गये सहमति पत्र के आधार पर कुल 407 अभ्यर्थियों (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 383 तथा अनुसूचित क्षेत्र के 24 अभ्यर्थियों) को उपस्थिति प्रस्तुत करने की तिथि से राजस्थान सिविल सेवा (संशोधित वेतनमान) नियम, 2017 की अधिसूचना संख्या प.15(1)एफ.डी./रूल्स/2017 दिनांक 30.10.2017 एवं 09.12.2017 के प्रावधान अनुसार नियम 16 में अंकित प्रावधानों एवं नियम 16 के परिशिष्ठ- पअ के अन्तर्गत पे-मेट्रिक्स एल-02 में अस्थाई रूप से 2 वर्ष के लिए नियत पारिश्रमिक रुपए 12,600/- प्रतिमाह पर परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी के रूप में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्ति की जाकर उनका विभिन्न कार्यालय में पदस्थापन किया गया है।
Also read…..
करणपुर के बाद अब टोंक और जयपुर में फसल बीमा में भारी गड़बड़ी पकड़ी

