मुखपत्र

पैक्स मैनेजर को हायर पेंशन विकल्प मामले में हाई कोर्ट ने छह सप्ताह में मांगा जवाब

जोधपुर, 23 नवंबर (मुखपत्र)। राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा हायर पेंशन के मामले में ग्राम सेवा सहकारी समिति के एक व्यवस्थापक (पैक्स मैनेजर) की अेर से दायर याचिका पर भारत सरकार, पीएफ कमिश्नर जोधपुर और बीकानेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से 6 सप्ताह में जवाब पेश करने के लिए कहा गया है। प्रार्थी सुरेश चंद्र शर्मा की ओर से दायर रिट याचिका संख्या 28086/2026 पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश कुलदीप माथुर की एकल पीठ ने प्रत्यर्थी गण को नोटिस जारी कर छह सप्ताह में जवाब तलब किया है।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अशोक कुमार चौधरी ने न्यायालय के समक्ष पैरवी करते हुए निवेदन किया कि प्रार्थी सुरेशचंद्र शर्मा की नियुक्ति ग्राम सेवा सहकारी समिति में व्यवस्थापक के पद पर हुई थी। शर्मा, वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हो गए, जिनका पेंशन भुगतान आदेश अप्रैल 2024 में जारी किया गया था।
अधिवक्ता ने तर्क दिया कि सुप्रीम कोर्ट ने “ईपीएफओ बनाम सुनील कुमार” प्रकरण में यह स्पष्ट निर्देश प्रदान किए थे कि जो भी कर्मचारी हायर पेंशन का विकल्प चुनने से वंचित रह गए हैं, उन सभी को एक बार हायर पेंशन का विकल्प चुनने का अवसर दिया जाए।

सूचना के अभाव में वंचित रहने का आरोप

याचिका में यह भी कहा गया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश की अनुपालना में पीएफ कार्यालय द्वारा पोर्टल पर हायर पेंशन का विकल्प चुनने के लिए विंडो खोली गई थी। किंतु प्रार्थी पूर्व में ही सेवानिवृत्त हो चुका था तथा दूरदराज के एक ग्रामीण क्षेत्र में निवास कर रहा था। पीएफ कार्यालय अथवा नियोक्ता बैंक (बीकानेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड) द्वारा किसी भी माध्यम से प्रार्थी को यह सूचना नहीं दी गई कि वे हायर पेंशन का विकल्प चुन सकते हैं। व्यापक प्रचार-प्रसार के अभाव में वे समय पर विकल्प का उपयोग नहीं कर सके। इसके चलते वे उच्चतम न्यायालय के निर्णय से मिलने वाले लाभ से वंचित रह गए।

न्यायालय का आदेश

प्रार्थी सुरेश चंद्र शर्मा की ओर से न्यायालय से यह गुहार लगाई गई कि उन्हें हायर पेंशन का विकल्प चुनने का एक बार अवसर प्रदान किया जाए। अधिवक्ता अशोक कुमार चौधरी के तर्कों को सुनने के पश्चात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कुलदीप माथुर की एकल पीठ ने प्रकरण में प्रत्यर्थी गण को नोटिस जारी करते हुए छह सप्ताह में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद निर्धारित की गई है।

TOP NEWS

राजस्थान में सूखे से निपटने की दिशा में ऐतिहासिक पहल, 110 करोड़ रुपए से बदलेगी मरुधरा की खेती की तस्वीर

सहकारिता सेवा के इस वरिष्ठ अधिकारी का VRS आवेदन स्वीकार

 

भजनलाल शर्मा सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर 8 से 25 दिसंबर तक होंगे भव्य आयोजन, अमित शाह के कार्यक्रम की मेजबानी सहकारिता विभाग करेगा

डॉ. समित शर्मा ने सहकारिता विभाग में सिविल सेवा आचरण की कठोर सेंसरशिप लागू की

एसीबी ने उतारी, “मस्तराम” की खुमारी

सहकारी फसली ऋण को मध्यकालीन ऋण में परिवर्तित करने का निर्देश, सूखाग्रस्त तहसीलों के हजारों किसानों को मिलेगी राहत

सहकारी समिति में 1.07 करोड़ रुपए का गबन, निलंबित पैक्स व्यवस्थापक से राशि की वसूली के लिए पैतृक संपत्ति कुर्क की गई

सहकारी बैंकों में अब सीनियर सैकेंडरी पास कर्मचारी का भी प्रमोशन हो सकेगा

64 नए सहकारी निरीक्षकों का पदस्थापन

सहकारी बैंक में सीधी भर्ती के नियम जारी, संविदा कार्मिकों को मिलेंगे बोनस अंक

भजनलाल सरकार ने इस अंदाज में दी सहकारी बैंकों को दीपावली की शुभकामनाएं

ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना : सहकारी बैंकों को 15.51 करोड़ रुपए का ब्याज अनुदान जारी, आधी राशि ग्राम सेवा सहकारी समितियां को मिलेगी

 

मासिक केपीआई मूल्यांकन का उद्देश्य विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व, समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना – डॉ. समित शर्मा

शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने किया कॉनफैड के ‘दीपोत्सव मेला-2026’ का शुभारम्भ

 

 

 

 

error: Content is protected !!